स्टडी: जानें कितना खतरनाक हो सकता है प्रेग्नेंसी में प्लास्ट‍िक बोतल से पानी पीना

एक हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि प्लास्ट‍िक बोतल में पानी पीना गर्भव‍ती महिलाओं और उनके बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है...

Advertisement
प्रेग्नेंसी में प्लास्ट‍िक बोतल से पानी पीना हो सकता है खतरनाक प्रेग्नेंसी में प्लास्ट‍िक बोतल से पानी पीना हो सकता है खतरनाक

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

घर से बाहर निकलते हुए या घर में भी अक्सर हम बोतल से ही पानी पीते हैं. लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो आपकी ये आदत सेहत पर भारी पड़ सकती है.


एक हालिया अध्ययन में खुलासा किया है कि प्रेग्नेंसी में प्लास्ट‍िक बोतल से पानी पीना हार्मोनल बदलाव की वजह बन सकता है. वास्तव में प्लास्टिक बोतल में पाया जाने वाला Bisphenol शरीर में भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को भी दबा देता है. इसकी वजह से गर्भवती महिला की भूख भी प्रभावित हो जाती है.

Advertisement

द एंड्रोक्राइन सोसाइटी द्वारा कराए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है.

दरअसल, प्लास्टिक की बोतलों में BPA (बिसफेनोल) नाम का रसायन पाया जाता है, जिसका सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. खासतौर से गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की मानसिक सेहत के लिए इसे खतरनाक बताया गया है.


कनाडा स्थ‍ित यूनिवर्सिटी ऑफ ओटावा के शोधकर्ता डॉ. अलफोंसो अबिजैद ने बताया कि प्लास्ट‍िक बोतल में पाया जाने वाला BPA शरीर की ऊर्जा और हार्मोन्स का संतुलन बिगाड़ देता है. इसकी वजह से शरीर में कई तरह के गैरजरूरी बदलाव होने लगते हैं. यहां तक कि यह बच्चे में मोटापे की वजह भी बन सकता है.


इससे पहले कॉलेज ऑफ लंदन यूनिवर्सिटी की एक अध्ययन की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कुछ घंटों तक पानी से भरा प्लास्ट‍िक बोतल धूप में रखने के बाद पानी विषैला हो जाता है. उसे पीने से पेट से संबंधित खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं. यहां तक कि प्लास्ट‍िक बोतल का पानी कैंसर की वजह भी बन सकता है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement