पति को घर पर छोड़, अकेले हनीमून मनाने निकली पाकिस्तानी बीवी

शुरुआत में तो हुमा ने भी जाने से मना कर दिया लेकिन टिकट हो चुकी थीं और सारी तैयारियां भी. ऐसे में सभी ने उन्हें समझाया कि उन्हें घूम आना चाहिए...हालांकि पति के बिना हनीमून तो अधूरा ही रहा लेकिन...

Advertisement
हुमा हुमा

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

एक लड़की जिसकी शादी हुए कुछ ही महीने हुए हों, पति को छोड़कर हनीमून पर चली जाए तो आप इसे क्या कहेंगे? ये कोई फिल्मी कहानी नहीं है.

पाकिस्तानी महिला हुमा मोबिन हनीमून पर तो गईं लेकिन अपने पति के बिना. शादी के बाद दोनों ग्रीस घूमने जाने वाले थे. तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं लेकिन ऐन मौके पर ग्रीस एंबेसी ने अर्शलान का वीजा कैंसिल कर दिया.

शुरुआत में तो हुमा ने भी जाने से मना कर दिया लेकिन टिकट हो चुकी थीं और सारी तैयारियां भी. ऐसे में सभी ने उन्हें समझाया कि उन्हें घूम आना चाहिए...



हालांकि पति के बिना हनीमून तो अधूरा ही रहा लेकिन इस ट्रिप में हुमा के साथ उनके सास-ससुर और कुछ घरवाले भी थे.


Advertisement

हुमा ने अकेले ही जाने का फैसला कर लिया और उनकी तस्वीरें देखकर ये भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने खूब मस्ती की. पर सबसे खास रहीं उनकी फोटोज. हर फोटो में वो कुछ ऐसे खड़ी हैं जैसे उनके पति उनके साथ ही हों. हुमा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.


हुआ ने बताया कि उन्होंने और उनके परिवार वालों ने एकबार भी ये नहीं सोचा था कि अर्शलान का वीजा कैंसिल हो जाएगा. उन्हें तो खुद के वीजा की टेंशन थी. अब जबकि हुमा की तस्वीरें वायरल हो गई हैं तो वो भी काफी फेमस हो गई हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »