Late pregnancy: 30 की उम्र में बनना है मां तो इन 5 जरूरी बातों का रखें ख्याल

ऐसी बहुत सी वजहें होती हैं जिनकी वजह से अक्सर महिलाएं 30 साल की उम्र के बाद ही मां बनने का फैसला करती हैं. . तीस के बाद प्रेग्नेंट होने और बच्चे को जन्म देने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इस उम्र में मिसकैरिज की संभावना भी बढ़ जाती है. हालांकि मां बनने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है और कुछ खास बातों का ध्यान रखकर भी प्रेग्नेंसी को सफल बनाया जा सकता है.

Advertisement
30 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है (प्रतीकात्मक तस्वीर) 30 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:48 AM IST
  • 30 की उम्र के बाद प्रेग्नेंसी
  • सेहत और डाइट पर दें खास ध्यान
  • हेल्दी लाइफस्टाइल है जरूरी

Late pregnancy: आजकल कई महिलाएं तीस की उम्र के आसपास प्रेग्नेंसी प्लान करती है. इसके पीछ देर से शादी करना या आर्थिक स्थिरता जैसी कई वजहें हैं. किस उम्र में मां बनना चाहिए ये हर महिला का निजी फैसला होता है और उसके लिए कोई खास नियम भी नहीं हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, 35 साल के बाद प्रेग्नेंसी प्लान करने में महिलाओं को कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं और इसका असर फर्टिलिटी रेट पर भी पड़ता है. इसके अलावा मिसकैरिज, प्लेसेंटा प्रीविया में दिक्कत, समय से पहले डिलीवरी और डाउन सिंड्रोम जैसी दिक्कतों की संभावना बढ़ जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि देरी से प्रेग्नेंसी प्लान करने वाली महिलाओं को कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए.

Advertisement

30 की उम्र के बाद भी प्रेग्नेंसी संभव है- 37 साल से पहले किसी भी समय प्रेग्नेंट होना सही माना जाता है. महिलाओं को अपने सेहत और मेनोपॉज के समय को लेकर सावधान रहना चाहिए. इस बात पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें कि 35 साल के बाद प्रेग्नेंसी की संभावना नहीं होती है. हालांकि 35 के बाद एग्स की क्वालिटी और फर्टिलिटी घटने लगती है, जिससे प्रेग्नेंसी की संभावना कम हो जाती है, लेकिन फिर ये असंभव नहीं होता है.

पार्टन की उम्र भी मायने रखती है- प्रेग्नेंसी के लिए जितनी आपकी उम्र मायने रखती है उतनी ही आपके पार्टनर की उम्र भी मायने रखती है. पुरुषों की प्रजनन क्षमता भी उम्र के साथ कम होती जाती है, लेकिन महिलाओं की तुलना में यह दर कम होती है.

डॉक्टर से संपर्क करने में देरी ना करें- अगर आप और आपके पार्टनर दोनों की उम्र 30 से ज्यादा है और 6 महीने की कोशिश के बाद भी आपकी प्रेग्नेंसी प्लान नहीं हो पा रही है तो डॉक्टर से मदद लेने में बिल्कुल भी संकोच ना करें. अच्छा होगा कि बेबी प्लान करने से पहले ही आप अपनी फर्टिलिटी स्क्रीनिंग कराते रहें. इससे दिक्कत का पता शुरुआत में ही चल जाएगा और इसका इलाज जल्दी किया जा सकेगा.

Advertisement

फर्टिलिटी ट्रीटमेंट से हर दिक्कत नहीं दूर हो सकती- अगर आप 35 साल के बाद प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि फर्टिलिटी ट्रीटमेंट उम्र के हर दिक्कत को दूर नहीं कर सकती है. समस्या का जल्द पता चल जाए तो फर्टिलिटी ट्रीटमेंट अधिक सफल होते हैं. जैसे कि 20 और 30 की उम्र में इंट्रायूटरिन इनसेमिनेशन (IUI) की सफलता दर अलग-अलग हो सकती है.

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं- हेल्दी लाइफस्टाइल फर्टिलिटी को जल्दी खराब नहीं होने देती है. अगर आपकी उम्र 35 साल से अधिक है तो आपको अपनी डाइट और सेहत पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है. इसके लिए आप न्यूट्रिशनिस्ट की भी मदद ले सकते हैं. इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें, सोने का तरीके बदलें, तनाव कम करें, चीनी और कैफीन से बचें और सिगरेट-शराब बिल्कुल छोड़ दें.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement