जब सफाई को लेकर काजोल की हुई पति अजय से अनबन...

मुंबई मंथन प्रोग्राम में बातचीत के दौरान काजोल ने कई जरूरी बातों पर बात की जिसमें उन्होंने बताया कि क्यों वह हैंडवॉश जैसी आम चीजों को बहुत जरूरी मानती हैं...

Advertisement
काजोल काजोल

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्‍ली,
  • 22 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 2:27 PM IST

मुंबई मंथन के दौरान एक सवाल पूछे जाने पर कि क्यों काजोल और उनके पति ऐसे एड करते हैं जिसमें हैंडवॉश करने जैसी आम बातें बताई जाती हैं, पर काजोल का कहना था कि ये बीमारियों से बचने का पहला कदम होता है. इस बात को जितना हो सके उतना फैलाने की जरूरत है ताकी बच्चे और लोग बीमारियों से बचे रहें.

Advertisement

कहती हैं कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि हाथ की सफाई जैसी बात को इतना बताने की क्या जरूरत है तो उन्हें बहुत आश्चर्य नहीं होता. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बहुत सारे लोग इस बात के महत्व को ही नहीं जानते हैं.

काजोल आगे कहती हैं कि उनहें भी इस बात का एहसास तब हुआ जब वो मां बनी. मां बनने के बाद आपकी जिम्मेदारियां अचानक से बढ़ जाती हैं और बच्चे की सफाई और हाथ धोकर बच्चे को छूने जैसी आम बातें आपको कोई नहीं बताता. सिर्फ डॉक्टर आपको बताता है कि 40 दिन तक आपको लगातार हाथ धुलने के बाद ही बच्चे को छूना है और उसके कोई भी काम करने हैं.

जब मैं पहली बार मां बनी थी और मुझे हैंडवॉश कितना इंपोर्टेंट होता है पता चला था तो कई से भी इस बात को लेकर लड़ाई हो जाती थी. क्योंकि मैं बहुत ज्यादा सफाई पसंद हो गई थी.

Advertisement

शायद इन्हीं छोटी-छोटी जानकारियों के बारे में अवयेरनेस न होने की वजह से ही हमारे देश में बच्चों में निमोनिया, डायरिया जैसी बीमारियां ज्यादा देखने को मिलती हैं. इसलिए अगर छोटे-छोटे कैंपेन चलाएं जाएं तो ये ज्यादा लोगों तक पहुंचते हैं. बच्चों के पोषण के लिए खुद भी हाथों की सफाई करने और बच्चों को भी इसे अपनाने की आदत डालें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement