बच्चे को दूध पिलाने से कम हो जाता है सिजेरियन डिलीवरी का दर्द

ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म देने वाली महिलाएं अगर दो महीने से अधिक समय तक अपने बच्चों को स्तनपान कराती हैं तो उन्हें लगातार होने वाले दर्द में तीन गुना तक राहत मिलने की संभावना रहती है.

Advertisement
बच्चे काे दूध पिलाती मां बच्चे काे दूध पिलाती मां

वंदना भारती / IANS

  • लंदन ,
  • 05 जून 2017,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म देने वाली महिलाएं अगर दो महीने से अधिक समय तक अपने बच्चों को स्तनपान कराती हैं तो उन्हें लगातार होने वाले दर्द में तीन गुना तक राहत मिलने की संभावना रहती है. सर्जरी के द्वारा बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं को तीन महीनों से अधिक समय तक ऑपरेशन के दर्द का सामना करना पड़ता है, जो प्रत्येक पांच में से एक महिला को प्रभावित करता है.

Advertisement

शोधकतरओ ने कहा कि यह व्यापक रूप से स्वीकार्य है कि बच्चे के प्रारंभिक जीवन में मां का दूध सबसे महत्वपूर्ण और सर्वाधिक पोषक होता है, लेकिन ऑपरेशन के बाद मां को होने वाले दर्द में स्तनपान के प्रभाव की बहुत कम जानकारी थी.

स्पेन में हॉस्पिटल यूनिवर्सितारियो न्यूसत्रा सेनोरा डी वाल्मे की चिकित्सक कार्मेन एलिसिया वर्गास बेरेनजेनो ने कहा कि यह प्रारंभिक परिणाम बताते हैं कि दो महीने से अधिक समय तक स्तनपान ऑपरेशन के बाद होने वाले दर्द से बचाता है.

उन्होंने कहा कि हमारा शोध महिलाओं को स्तनपान का एक और अच्छा कारण देता है. यह शोध जेनेवा में आयोजित सालाना कार्यक्रम 'यूरोएनिस्थीसिया कांग्रेस 2017' में प्रस्तुत हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement