नया साल छुट्टियों के मामले में सरकारी कर्मचारियों के लिए काफी अच्छा रहेगा. 2019 के मुकाबले साल 2020 में सरकारी कर्मचारियों को ज्यादा छुट्टियां मिलेंगी. नए साल में ज्यादातर त्योहार शुक्रवार और सोमवार को पड़ रहे हैं. इससे एक साथ तीन-तीन दिन की छुट्टियां मनाने का मौका मिल सकेगा.
हालांकि 2020 में दशहरा, दीवाली, गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस सहित 11 अवकाश शनिवार-रविवार को पड़ रहे हैं जिससे कर्मचारियों को कई छुट्टियां मारी भी जाएंगी. इसके अलावा 2020 में एक ही दिन दो-दो सार्वजनिक अवकाश होने से भी दो छुट्टियों का नुकसान हो रहा है.
प्रतीकात्मक तस्वीर
जनवरी-गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के दिन रविवार पड़ रहा है. इसलिए इस महीने में किसी छुट्टी की प्लानिंग नहीं की जा सकती है.
गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
प्रतीकात्मक तस्वीर
फरवरी- 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पड़ रही है. इस दिन शुक्रवार होने की वजह से आपको अच्छा वीकेंड मिल जाएगा. तीन दिन की छुट्टियों में कहीं आस-पास घूमने जा सकते हैं.
महाशिवरात्रि- 21 फरवरी
प्रतीकात्मक तस्वीर
मार्च- 10 मार्च को होली है और इस दिन मंगलवार है. अगर आप 9 मार्च की भी छुट्टी ले लेते हैं तो शनिवार से मंगलवार तक यानी 4 दिन की छुट्टियों का मजा ले सकते हैं.
होली- 10 मार्च
प्रतीकात्मक तस्वीर
अप्रैल- अप्रैल में आपको लंबी छुट्टी मनाने का मौका मिलेगा. 10 तारीख को गुडफ्राइडे की छुट्टी है वहीं 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी है. 14 अप्रैल को मंगलवार है.
गुडफ्राइडे- 10 अप्रैल
अंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल
प्रतीकात्मक तस्वीर
आप सोमवार यानी 13 अप्रैल को एक दिन की छुट्टी ले लेते हैं तो आपको 10 से 14 अप्रैल (शुक्रवार से मंगलवार) तक पूरे 5 दिन घूमने को मिल जाएंगे.
प्रतीकात्मक तस्वीर
मई- ईद-अल-फित्र 24 मई को है और इस दिन रविवार है. इसलिए इस महीने में आपकी ये छुट्टी खराब हो जाएगी.
ईद-अल-फित्र- 24 मई
प्रतीकात्मक तस्वीर
जून- इस महीने में लगातार तीन दिन की कोई छुट्टी नहीं है.
प्रतीकात्मक तस्वीर
जुलाई- 31 जुलाई को बकरीद है. इस दिन शुक्रवार पड़ने की वजह से आपको 3 दिनों का वीकेंड मिल जाएगा.
बकरीद- 31 जुलाई
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगस्त- अगस्त के महीने में कई छुट्टियों के कई मौके मिलते हैं. 3 अगस्त (सोमवार) को रक्षाबंधन का त्योहार होने की वजह से आपको 3 दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी.
रक्षाबंधन- 3 अगस्त
प्रतीकात्मक तस्वीर
11 अगस्त (मंगलवार) को जन्माष्टमी है. इस हफ्ते भी अगर आप 10 अगस्त की छुट्टी लेते हैं तो आपको 4 दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी. हालांकि 15 अगस्त के दिन शनिवार पड़ने से आपकी एक दिन की छुट्टी मारी जाएगी.
जन्माष्टमी- 11 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त
प्रतीकात्मक तस्वीर
सितंबर- इस महीने में कोई त्योहार न होने की वजह से छुट्टी का कोई मौका नहीं मिलेगा.
प्रतीकात्मक तस्वीर
अक्टूबर- 2 अक्टूबर के दिन शुक्रवार है. इस हफ्ते भी आप 3 दिन की छुट्टी का मजा ले सकते हैं. 24 अक्टूबर को महानवमी और 25 अक्टूबर को दशहरा है. शनिवार और रविवार पड़ने की वजह से ये छुट्टियां आपकी बेकार जाएंगी.
गांधी जयंती- 2 अक्टूबर
महानवमी- 24 अक्टूबर
दशहरा- 25 अक्टूबर
प्रतीकात्मक तस्वीर
नवंबर- दिवाली का त्योहार 14 नवंबर को पड़ रहा है, हालांकि इस दिन शनिवार होने की वजह से आप इस हफ्ते तो कोई छुट्टी प्लान नहीं कर सकते लेकिन महीने के अंत में आपको तीन दिन की छुट्टियां मनाने का मौका मिल सकता है.
दिवाली- 14 नवंबर
प्रतीकात्मक तस्वीर
30 नवंबर को गुरुनानक जयंती है और इस दिन सोमवार पड़ रहा है. ऐसे में शनिवार से लेकर सोमवार तक की छुट्टी में आराम कर सकते हैं और अपने जरूरी काम भी निपटा सकते हैं.
गुरुनानक जयंती- 30 नवंबर
प्रतीकात्मक तस्वीर
दिसंबर- 25 दिसंबर को क्रिसमस है और इस दिन शुक्रवार होने की वजह से आपको अच्छा वीकेंड मिल जाएगा.
क्रिसमस- 25 दिसंबर
प्रतीकात्मक तस्वीर