इस देश में महिलाओं को अकेले निकलने पर मनाही, जानें क्या है कारण

60 साल से कम उम्र की महिलाएं अकेले यात्रा नहीं कर सकतीं. यह फरमान एक देश के मिलिट्री के अधिकारियों ने जारी किया है. जानिये, कौन सा है वो देश और क्यों जारी किया गया है यह फरमान...

Advertisement
त्रिपोली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हॉल में फ्लाइट की प्रतिक्षा   करते पैसेंजर, फोटो: रायटर्स त्रिपोली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हॉल में फ्लाइट की प्रतिक्षा करते पैसेंजर, फोटो: रायटर्स

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

पूर्वी लीबिया में महिलाओं को लेकर एक तुगलकी फरमान जारी किया गया है. नए फरमान के मुताबिक लीबिया की कोई भी महिला अकेले यात्रा नहीं कर सकती. खासतौर से अगर उन्हें देश से बाहर जाना है तो इसके लिए उनके साथ किसी पुरुष का होना अनिवार्य कर दिया गया है.

यह फरमान लीबिया स्थ‍ित त्रिपोली के प्रमुख मिलिट्री अधिकारी अब्दुल-रजेक-अल-नधौरी ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया है.

Advertisement

अब्दुल रजेक ने एक टीवी पर दिए गए एक अपने इंटरव्यू में कहा कि दरअसल, अक्सर विदेश यात्रा करने वाली महिलाओं को विदेशी खुफिया एजेंसियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता रहा है. ऐसे में राष्ट्र की सुरक्षा दाव पर लग सकती है. इसलिए विदेश यात्रा करने वाली महिलाओं के साथ पुरुष अभि‍भावक या साथी का होना अनिवार्य कर दिया गया है.

नये नियम 60 साल से कम उम्र की सभी महिलाओं पर लागू होंगे और इसमें वायु, जल और थल यात्राएं शामिल होंगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement