महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में बीपी के मामले अधिक

हालिया अध्ययन की रिपार्ट का दावा है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में रक्चताप के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जानिये ऐसा क्यों हो रहा है...

Advertisement
Represtational Photo Represtational Photo

वंदना भारती

  • हैदराबाद ,
  • 27 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

एक नए शोध में दावा किया गया है कि देश में शहरी पुरुषों और महिलाओं में उच्च रक्तचाप के प्रसार की दर क्रमश: 31 प्रतिशत और 26 प्रतिशत है.

राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन) की एक रिपोर्ट के मुताबिक शहरी पुरुषों और महिलाओं में उच्च रक्तचाप का प्रसार जहां केरल में सबसे ज्यादा है (31 प्रतिशत से 39 प्रतिशत) वहीं बिहार में यह दर सबसे कम है (16 प्रतिशत से 22 प्रतिशत).

Advertisement

उच्च रक्तचाप एक चिकित्सकीय स्थिति है जहां एक व्यक्ति की धमिनयों में रक्त का दबाव लगातार बढ़ा हुआ रहता है.

शहर का प्रमुख पोषण शोध संस्थान एनआईएन, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के संरक्षण में काम करता है.

‘शहरी आबादी का आहार एवं पोषण स्तर और मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और इससे जुड़ी गैर-संक्रामक बीमारियों का प्रसार’ शीर्षक वाली यह रिपोर्ट, कल एनआईएन के स्थापना दिवस के मौके पर जारी की गई.

रिपोर्ट में बताया गया कि सामाजिक-जनसांख्यिकी स्थिति जानने के लिए सर्वेक्षण में 16 राज्यों से कुल 1.72 लाख लोगों को शामिल किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement