होली के दिन खास दिखना चाहते हैं तो अपनाएं ये 5 टिप्स

आप सिंपल लुक से भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं. ट्राउजर्स लेगिंग और जींस के साथ सिंपल कुर्ता पहन कर आप सादा और मन को भाने वाला लुक पा सकते हैं.

Advertisement
होली होली

रोहित

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

होली का त्योहार करीब है. लोग तैयारियों में जुट गए हैं. रंगों के इस त्योहार के दिन हर कोई खास दिखना चाहता है. इसलिए कपड़ों का सही चुनाव बेहद जरूरी है. आइये जानते हैं कि किस तरह का पहनावा इस होली आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.

1-आप सिंपल लुक से भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं. ट्राउजर्स लेगिंग और जींस के साथ सिंपल कुर्ता पहन कर आप सादा और मन को भाने वाला लुक पा सकते हैं.

Advertisement

2-अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो आप जंपसूट के साथ जैकेट पहन सकती हैं. इसे अलावा घुटनों तक की प्रिंटेट स्कर्ट के साथ टी-शर्ट का मेल भी आपको एक अलग लुक दे सकता है. अगर आपको तड़क-भड़क वाले रंगों से परहेज है तो आप के पास एक बेहतर विकल्प है कि आप हल्के रंग के कपड़ों के साथ मेल खाते रंग का स्कार्फ या स्टॉल भी ले सकती हैं.

3-होली खेलते समय आप पानी के संपर्क में रहते हैं. इस दौरान जरूरी है कि आप अपने फुटवेयर पर भी ध्यान दें. इन मौकों पर हील्स पहनना खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप रंग खेलते समय ऐसी चप्पल पहनें जिससे ना फिसलने का डर हो ना अटक कर गिरने का.

4-इस दौरान आपको अपने बालों का भी ध्यान रखना चाहिए. जरूरी है कि आप अपने बालों को अच्छी तरह से बांध के रखें. आप अपने बालों का जूड़ा बांध सकती हैं या पोनीटेल बना सकती हैं ताकि आप बेफिक्र होकर होली का आनंद ले सकें.

Advertisement

5-होली खेलने के दौरान मेकअप करने का कोई तुक नहीं बनता. नैचुरल लुक के साथ होली खेलना ज्यादा फायदे का सौदा होगा. आप आइलाइनर और मस्कारा आखों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके अलावा होठों को रुखेपन से बचाने के लिए लिपबाम का प्रयोग भी कर सकती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement