महिलाओं के लिए साहसिक काम करने वालों का महिला आयोग करेगा सम्मान

8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला आयोग महिलाओं के लिए साहसिक कार्य करने वालों को सम्मानित करेगा. अगर आपने महिलाओं के हित में कोई असाधारण काम किया है, तो दिल्ली महिला आयोग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिए जाने वाले सम्मान के हकदार बन सकते हैं.

Advertisement
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल

रोशनी ठोकने

  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:03 PM IST

8 मार्च यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला आयोग महिलाओं के लिए साहसिक कार्य करने वालों को सम्मानित करेगा. अगर आपने महिलाओं के हित में कोई असाधारण काम किया है, तो दिल्ली महिला आयोग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिए जाने वाले सम्मान के हकदार बन सकते हैं. महिला आयोग ने इस अवॉर्ड प्रक्रिया के लिए नॉमिनेशन की शुरुआत कर दी है.

Advertisement


पिछली बार की तरह इस बार भी दिल्ली महिला आयोग 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दूसरा अवॉर्ड समारोह आयोजित करने जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली महिला आयोग लड़कियों, महिलाओं के उत्थान और उनके सहयोग के लिए साहसिक और हिम्मती काम कर उदाहरण पेश करने वाले लोगों को सम्मानित करेगा. आयोग न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों को भी सम्मानित करेगा, जिन्होंने महिलाओं के हित में काम किया है.


इसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु कर दी गई है. कोई भी व्यक्ति 20 फरवरी तक ऐसे लोगों के लिए नामांकन कर सकता है, जिन्होंने कुछ अलग हट कर साहसिक काम किया हो. अवॉर्ड समारोह में कई फिल्ड के सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया जाएगा.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि पिछली बार भी हमने ऐसे साधारण लोगों को अवॉर्ड दिया था, जिन्होंने अपने असाधरण और साहसिक काम से महिलाओं की सहायता कर एक मिसाल पेश की थी. इस बार भी ऐसे ही असाधारण काम करने वाले लोगों को अवॉर्ड दिया जाएगा. ऐसे लोगों को ढूंढ़ने और उनका नामांकन भेजने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.

Advertisement


इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया जो नामांकित लोगों में से फाइनल सलेक्शन करेगी. आयोग ने पहले अवॉर्ड समारोह में 25 लोगो को सम्मानित किया था. जिसमे पुलिस, सरकारी कर्मचारी के अलावा साधारण पृष्टभूमि के लोग भी थे. इनमें से कई दिल्ली से बाहर के लोग भी थे. इस बार भी अवॉर्ड में एक सर्टिफिकेट, शील्ड और केश प्राइज रखा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »