नुकसानदेह हो सकता है अपने साथी के साथ सोना

अपने साथी के साथ सोना आपके यौन जीवन के लिये भले ही अच्छा हो लेकिन एक ताजा अध्ययन के मुताबिक साथ-साथ सोने से आपकी सेहत और आपसी रिश्तों पर बुरा असर भी पड़ सकता है.

Advertisement
Represtational Photo Represtational Photo

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

अपने साथी के साथ सोना आपके यौन जीवन के लिये भले ही अच्छा हो लेकिन एक ताजा अध्ययन के मुताबिक साथ-साथ सोने से आपकी सेहत और आपसी रिश्तों पर बुरा असर भी पड़ सकता है.

पर असर

शोधकर्ताओं ने पाया है कि बिस्तर पर एक साथ सोना नींद की गुणवत्ता को खराब कर सकता है क्योंकि लोग रात में अपने साथी को चाहे-अनचाहे लगातार परेशान करते हैं. दरअसल इससे आपसी तनाव और दिल की बीमारी जैसी स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां भी हो सकती हैं. अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि औसत जोड़ों को अपने साथी के साथ सोने पर तुलनात्मक रूप से 50 प्रतिशत ज्यादा बार नींद में खलल का सामना करना पड़ा.

Advertisement

यह नहीं है

‘द डेली टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक जैसे परेशान करने वाले प्रभावों को भी लोग यह सोचकर नजरअंदाज कर देते हैं कि परम्परागत रूप से साथ सोना आत्मीयता की निशानी है. शोधकर्ताओं का कहना है कि परेशानी को दूर करने के लिये या तो अलग-अलग सोना चाहिये या फिर सेहत खराब होने अथवा तलाक होने के लिये तैयार रहना चाहिये.

अच्‍छी नींद भी है जरुरी

नोरफोक एण्ड नॉरविच यूनीवर्सिटी हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर नील स्टैनली ने कहा ‘‘नींद का अपना महत्व है. खाने और कसरत करने की तरह रात में अच्छी नींद भी बहुत जरूरी है. आत्मीयता भावनात्मक स्वास्थ्य के लिये अच्छा है लेकिन अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिये जरूरी है.’’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement