FIRST DATE पर पहनें इस रंग के कपड़े, सामने वाला हो जाएगा इंप्रेस

ये वो पहला मौका होता है जब आप एक-दूसरे से मिलते हैं. ये एक बेहद खास मौका है और इसके लिए आपकी ड्रेस कुछ ऐसी होनी चाहिए जिसे देखकर सामने वाला एक पल में आपसे इंप्रेस हो जाए.

Advertisement
पहली डेट पर पहनें इस रंग के कपड़े पहली डेट पर पहनें इस रंग के कपड़े

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

लड़का हो या लड़की दोनों के ही मन में पहली डेट को लेकर कई तरह की बातें चलती रहती हैं. पहली बार किसी से मिलने जाना अपने आप में ही एक खास एहसास होता है. डेट पर जाने से पहले लड़के और लड़की दोनों के मन में कई तरह की बातें चलती रहती है. दोनों उस खास शख्स को लेकर कई तरह की बातें सोचते हैं, क्या बातें करेंगे, कैसे मिलेंगे, क्या ऑर्डर करेंगे, कैसे नजरें मिलेंगी और ऐसे ही ढेरों सवाल दोनों के मन में चलते रहते हैं.

Advertisement

पर इन सबसे ज्यादा दोनों को ही ये डर भी सताता रहता है कि अगर सामने वाले को उसमें कुछ भी पसंद नहीं आया तो...? यह एक ऐसा सवाल है जिसे लेकर लड़का और लड़की दोनों ही थोड़ा परेशान रहते हैं. ऐसे में बात-व्यवहार से लेकर अपने पहनावे तक सभी पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है.

यह वो पहला मौका होता है यह एक बेहद खास मौका है और इस खास मौके पर आपकी ड्रेस कुछ ऐसी होनी चाहिए जिसे देखकर सामने वाला एक पल में आपसे प्रभावित हो जाए. हो सकता है आपने अपनी वॉर्डरोब से अपनी सबसे पसंदीदा ड्रेस पहनने का फैसला किया हो लेकिन जरूरी नहीं कि वह ड्रेस सामने वाले को भी उतनी ही पसंद आए.

पहली डेट के लिए ड्रेस चुनने से पहले कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. उन्हीं में से एक है आपकी ड्रेस का रंग. आपने यह तो सुना होगा कि हर रंग का अपना एक संदेश होता है. ऐसे में ये बेहद जरूरी हो जाता है कि आप जिस भी रंग का चयन करें, वह आपकी भावनाओं को उसी रूप में सामने वाले को जाहिर करे.

Advertisement

अगर आप भी पहली डेट पर जाने वाले हैं और इस तरह की मुसीबत में फंसे हुए हैं तो आप चाहें तो ये उपाय अपना सकते हैं:

1. नीला रंग पहनना है सबसे बेहतर
नीला एक ऐसा रंग है जिसे महिला और पुरुष समान रूप से पसंद करते हैं. एक अध्ययन के मुताबिक, करीब 33 फीसदी महिलाओं को नीला रंग बहुत पसंद होता है जबकि 57 प्रतिशत पुरुषों को भी यह रंग भाता है.

2. काला पहनना भी है बेहतर विकल्प
यह भी एक बेहतर विकल्प है. इस रंग को रहस्य से जोड़कर देखा जाता है. काला एक ऐसा रंग है जो सामने वाले पर प्रभाव छोड़ने का काम करता है. यह रंग मजबूती का प्रतीक भी है.

3. हर मौके को खास बनाने में कामयाब है लाल
कि उसकी नजरें आपसे एक पल के लिए भी न हटें तो लाल रंग पहनकर जाना आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा. लाल उत्सुकता, ड्रामा, उतावलेपन, मजबूती और सकरात्मकता का रंग है. 

पर ड्रेस का रंग चुनने के साथ ही यह भी जरूरी है कि आप अपने ओवरऑल लुक पर भी ध्यान दें. ऐसा न हो कि आपकी ड्रेस तो खूबसूरत दिखे लेकिन आपका ओवरऑल लुक आपकी खूबसूरती बिगाड़ दे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement