उम्र 17 साल, वजन 2.13 किलो...मिलिए दुनिया की सबसे हल्की लड़की से, लंबाई थी मात्र 26 इंच

मेक्सिको की लुसिया ज़ाराटे को दुनिया की सबसे छोटी लड़की माना जाता है. उनकी लंबाई सिर्फ 26.8 इंच यानी 67 सेंटीमीटर थी और वजन मात्र 2.13 किलो. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, वे इंसानी इतिहास में दर्ज सबसे हल्की इंसान रहीं.

Advertisement
लुसिया जाराटे का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. (Photo: Getty Images) लुसिया जाराटे का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. (Photo: Getty Images)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

Worlds lightest person: दुनिया में कई ऐसे लोग हुए हैं जो अपने बढ़े हुए वजन के कारण चर्चा में रहे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में सबसे कम वजन वाला इंसान कौन होगा? गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक ऐसी लड़की का नाम दर्ज है जिसका वजन किसी नवजात बच्चे या फिर एक बिल्ली से भी कम था. हालांकि ये सुनने में ऐसा लगता है जिस पर विश्वास नहीं किया जा सकता लेकिन ये बात सही है. कुछ सालों पहले एक लड़की का वजन 17 साल की उम्र में महज 2.13 किलो था. वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम 'लाइटेस्ट पीपल ऑन अर्थ' के नाम से दर्ज किया गया है. ये लड़की कौन थीं और उनकी लाइफ कैसी थी, इस बारे में भी जान लीजिए.

Advertisement

मैक्सिको में हुआ जन्म

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) के मुताबिक, लुसिया का जन्म 2 जनवरी 1863 को मैक्सिको के सैन कार्लोस में हुआ था. जन्म के समय ही उनका वजन मात्र 1.1 किलो था. जब वह 17 साल की हुईं तो उनकी लंबाई केवल 67 सेंटीमीटर यानी करीब 26.8 इंच और वजन 1.13 किलो था. जब वह 20 साल की हुईं तो खान-पान और देखभाल के चलते उनका वजन बढ़कर लगभग 5.9 किलो हो गया था लेकिन वो भी औसत बच्चे से काफी कम था. जब वह 17 साल की थीं, तब उनका वजन इतना कम था कि कोई भी उन्हें आसानी से एक हाथ से उठा सकता था. 

(Photo: Getty Images)

इतनी छोटी कद-काठी के बावजूद उनकी फुर्ती और समझ के लिए जानी जाती थीं. डॉक्टर्स के मुताबिक, वह 'लिलीपुटियन' सिंड्रोम (माइक्रोसेफेलिक ऑस्टियोडिस्प्लास्टिक प्राइमॉर्डियल ड्वार्फिज्म टाइप II) के साथ पैदा हुई थीं. मात्र 26 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी.

Advertisement

सर्कस की दुनिया में मिली पहचान

लुसिया को अपनी छोटी कद-काठी के कारण अमेरिका और यूरोप में पहचान मिल गई थी. 1876 में वह अमेरिका गईं और वहां के सर्कस और साइड शो का हिस्सा बनीं तो उन्हें 'मैक्सिकन लिलीपुटियन' नाम से जानने लगे. लुसिया को उनकी कम लंबाई और वजन के साथ-साथ उनकी पढ़ाई और कई भाषाएं बोलने के कारण भी जाना जाता था. उनका शो देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ आती थी और वह उस दौर की सबसे महंगी परफॉर्मर्स में से एक मानी जाती थीं.

ठंड के कारण हुई मौत

1889 में लुसिया एक ट्रेन में सफर कर रही थीं और समय ट्रेन बर्फीले तूफान में फंस गई. ऐसे में अत्यधिक ठंड (हाइपोथर्मिया) के कारण उनकी मौत हो गई थी. उस समय उनकी उम्र महज 26 साल थी. आज भी मेडिकल साइंस और इतिहास में लुसिया ज़ाराटे का नाम सबसे कम वजन वाले इंसान के तौर पर दर्ज है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement