International women's day 2026: सेहत से लेकर स्टॉक मार्केट तक... सुरक्षित भविष्य के लिए महिलाएं तुरंत उठाएं ये 5 बड़े कदम

आज के दौर में महिलाएं सशक्त हैं और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. लेकिन कई बार वो इस सफर में कुछ अहम चीजों को नजरअंदाज कर देती हैं जो सबसे जरूरी होते हैं. यहां हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनका ख्याल हर महिला को शुरू से ही रखना चाहिए.

Advertisement
हर महिला को जरूर करने चाहिए ये 5 काम (Photo: ITG) हर महिला को जरूर करने चाहिए ये 5 काम (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST

दुनिया भर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. लेकिन यह तारीख कैलेंडर पर सिर्फ एक दिन का जश्न नहीं है बल्कि हर महिला के लिए यह खुद को जागरूक करने, अपने महत्व को समझने और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने का एक संकल्प है.

आज के इस भागदौड़ महिलाएं घर और करियर के बीच बेहतरीन तरीके से संतुलन बना रही हैं लेकिन कई बार वो इस जद्दोजहद में अक्सर खुद को पीछे छोड़ देती हैं. एक सशक्त और आत्मनिर्भर महिला बनने के लिए यह जरूरी है कि आप केवल दूसरों का ख्याल न रखें, बल्कि अपनी सेहत, सुरक्षा और आर्थिक आजादी का भी ध्यान रखें.

Advertisement

हर महिला के लिए 5 जरूरी बातें

यहां हम आपको ऐसी 5 बातें बता हैं जिन्हें हर महिला को अपनी प्राथमिकता बनाना चाहिए. अगर आपने अभी तक इन पर ध्यान नहीं दिया है तो आज से ही देना शुरू कर दें.

शुरुआत से ही सेहत को प्राथमिकता

अक्सर महिलाएं पूरे परिवार का ध्यान रख रही होती हैं लेकिन अपनी सेहत को नजरअंदाज करते हुए चलती हैं. वो कई बार तो तब डॉक्टर के पास जाती हैं जब बीमारी गंभीर हो जाती है. हड्डियों की मजबूती, हीमोग्लोबिन और हार्मोनल बदलावों पर 20 की उम्र से ही ध्यान देना शुरू करें.

फाइनेंशियल प्लानिंग और स्टॉक मार्केट

सिर्फ बचत करना काफी नहीं है. पैसे को बढ़ाना भी सीखें. महिलाओं में फाइंनेशियल जागरूकता होनी चाहिए. घर के बजट के साथ-साथ स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड और निवेश के अन्य साधनों की जानकारी रखें. अपनी आर्थिक आजादी के फैसले खुद लेना शुरू करें.

Advertisement

सही फुटवियर का चुनाव

सुनने में यह छोटी बात लग सकती है लेकिन ऊंची हील्स या गलत बनावट के जूते बड़ी उम्र में घुटनों, पीठ और पैरों में गंभीर दर्द का कारण बनते हैं जो महिलाओं को लंबी उम्र में दिक्कत दे सकते हैं. पैरों के आर्क को सपोर्ट देने वाले आरामदायक और सही साइज के जूते पहनें.

डिजिटल और कानून की जानकारी

आजकल के दौर में महिलाओं की भलाई के लिए कई नियम और कानून बने हैं जिनकी जानकारी हर एक महिला को होनी चाहिए. उन्हें अपने बुनियादी अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए. साथ ही आजकल तेजी से बढ़ रहे साइब्रर अपराध और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए भी डिजिटल सेफ्टी और जागरूकता जरूरी है. ज्ञान ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है.

मेंटल हेल्थ है बेहद जरूरी

पूरे परिवार का ख्याल रखने के बीच खुद के लिए दिन में कम से कम 30 मिनट जरूर निकालें. अपनी हॉबी या रिलैक्सेशन के लिए वक्त निकालना स्वार्थ नहीं बल्कि मानसिक मजबूती के लिए बेहद जरूरी है. अपनी पसंद की चीजें करने से आपके अंदर खुद को अहमियत देने की भावना मजबूत होती है. साथ ही आपकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement