Natural home remedies: अक्सर लोग अपने घर या दुकानों में चूहों से काफी परेशान रहते हैं क्योंकि वो नए-नए कपड़े कुतर देते हैं, खाना खराब कर देते हैं और हर जगह गंदगी फैलाते हैं. इसके अलावा वो न सिर्फ कीमती सामान और बिजली के तारों को कुतरकर नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि कई तरह की गंभीर बीमारियां भी फैलाते हैं. अक्सर लोग इन्हें भगाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स या पिंजरे का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि चूहों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है और कुछ खास चीजों की तेज गंध उन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती? इन घरेलू और नेचुरल ऑपशंस की मदद से आप बिना किसी नुकसान के चूहों को अपने घर से दूर रख सकते हैं.
पुदीने का तेल
चूहों को भगाने के लिए पिपरमिंट यानी पुदीने का तेल एक बेहतरीन और नेचुरल तरीका है. इसकी तेज और फ्रेश खुशबू इंसानों को तो अच्छी लगती. इस तेल से चूहों के नाक के रास्ते में जलन पैदा करती है. घर के जिन कोनों या अलमारियों में चूहों का आना-जाना ज्यादा हो वहां पुदीने के तेल में डूबी हुई कॉटन बॉल्स (रुई के गोले) रख दें जिससे चूहे सूंघर इधर-उधर भागेंगे.
दालचीनी और लौंग
रसोई में इस्तेमाल होने वाले गरम मसाले जैसे दालचीनी और लौंग भी चूहों को भगाने में काफी मददगार हैं. इन दोनों मसालों की गंध बहुत स्ट्रॉन्ग होती है. आप इनके एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. रुई के गोलों पर दालचीनी या लौंग का तेल लगाकर इन्हें घर के एंट्री पॉइंट्स और खिड़कियों के पास रखने से चूहे घर के अंदर कदम भी नहीं रखेंगे.
लाल मिर्च पाउडर
लाल मिर्च में कैप्सैसिन नाम का एक कंपाउंड होता है जो चूहों के मुंह और नाक में तेज जलन पैदा करता है. चूहों के छिपने वाली जगहों या बेसमेंट में लाल मिर्च का पाउडर छिड़कने से वे वहां से भाग जाते हैं.
सफेद सिरका भी आएगा काम
सफेद सिरके की खट्टी और तीखी गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. यह उनके रास्तों को ढूंढने की क्षमता को भी प्रभावित करती है. पानी में थोड़ा सिरका मिलाकर अलमारियों और कोनों में स्प्रे करने से चूहे वहां नहीं आते. चूंकि सिरके की गंध जल्दी उड़ जाती है इसलिए इसका स्प्रे नियमित रूप से करते रहना चाहिए.
अमोनिया की गंध से डरते हैं चूहे
अमोनिया की गंध बिल्ली जैसे शिकारियों के यूरिन जैसी होती है. इसे सूंघते ही चूहों में डर का नेचुरल रिस्पॉन्स एक्टिव हो जाता है और वे भाग जाते हैं. इसे घर के बाहरी हिस्सों या बंद पड़े कोनों में रखना चाहिए क्योंकि इसकी तेज गैस इंसानों के लिए भी नुकसानदेह हो सकती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क