Old Makeup Brush Reuse: पुराने-टूटे मेकअप ब्रश को फेंकने की न करें भूल, घर में आएंगे काम, जानें रीयूज करने के आसान तरीके

क्या आपके पुराने मेकअप ब्रश भी खराब होकर बेकार पड़े हैं? उन्हें कूड़ेदान में फेंकने के बजाय आप घर के कई जरूरी कामों में उनका स्मार्ट इस्तेमाल कर सकते हैं. इस आर्टिकल में जानें पुराने मेकअप ब्रश को रीयूज करने के 7 बेहतरीन और आसान तरीके.

Advertisement
मेकअप ब्रश का दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. (PHOTO:AI) मेकअप ब्रश का दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:03 PM IST

Old Makeup Brush Reuse: मेकअप ब्रश लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद खराब होने लगते हैं. कई बार उनके ब्रिसल्स फैल जाते हैं या वे मेकअप के लिए उतने अच्छे नहीं रहते. इस वजह से लोग पुराने मेकअप ब्रश को उठाकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं या फिर यह ऐसे ही मेकअप बॉक्स में पड़े धूल खाते हैं.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराने मेकअप ब्रश घर के कई छोटे-छोटे कामों में दोबारा इस्तेमाल किए जा सकते हैं?

Advertisement

पुराने मेकअप ब्रश बेकार नहीं होते. थोड़ी-सी समझदारी से इन्हें घर में कई कामों में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे पर्यावरण को भी फायदा होता है और रोजमर्रा के कई काम आसान हो जाते हैं. इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे, बल्कि वेस्ट भी कम होगा. आइए जानते हैं पुराने मेकअप ब्रश को रीयूज करने के आसान और स्मार्ट तरीके.

कीबोर्ड और लैपटॉप की सफाई करें

मेकअप ब्रश के सॉफ्ट ब्रिसल्स कीबोर्ड, लैपटॉप, रिमोट और मोबाइल के किनारों में जमी धूल साफ को साफ करने में इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इससे डिवाइस पर खरोंच भी नहीं आती है और वो एकदम चमक भी उठते हैं.

कार के डैशबोर्ड की डस्टिंग

कार के एसी वेंट, डैशबोर्ड और छोटे-छोटे कोनों में धूल जम जाती है, जिससे निकालना सबसे बड़ी मुश्किल बन जाती है. मगर ऐसी छोटी-छोटी जगहों से गंदगी हटाने के लिए पुराने मेकअप ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह उन जगहों तक आसानी से पहुंच जाता है जहां कपड़ा नहीं पहुंच पाता.

Advertisement

नेल आर्ट और नेल क्लीनिंग

ऐसा नहीं है कि सिर्फ बड़े मेकअप ब्रश की दोबारा इस्तेमाल किए जा सकते हैं. आप छोटे आईशैडो या लाइनर ब्रश को भी आप नेल आर्ट बनाने और नाखूनों के आसपास लगी अतिरिक्त नेल पॉलिश साफ करने में यूज किए जा सकते हैं.

जूलरी की सफाई

अंगूठी, झुमके, चेन या अन्य जूलरी की बारीक डिजाइन में धूल और गंदगी बैठ जाती है, जिससे कपड़े से भी साफ करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आप अपनी कीमती जूलरी को साफ करने के लिए पुराने मेकअप ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं.

पौधों की पत्तियां साफ करें

घरों की सजावट के लिए लोग इंडोर प्लांट्स रखते हैं और उनकी पत्तियों पर धूल जम जाती है. मुलायम मेकअप ब्रश से पत्तियों की सफाई आसानी से की जा सकती है, जिससे पौधे भी ताजगी भरे दिखते हैं.

क्राफ्ट और पेंटिंग में करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में बच्चे हैं तो वो पेंटिंग, DIY या क्राफ्ट का शौक रखते हैं तो पुराने मेकअप ब्रश रंग भरने, टेक्सचर बनाने या छोटे हिस्सों में पेंट लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. 

सिलाई मशीन और छोटी चीजों की सफाई

सिलाई मशीन, घड़ी, शोपीस या अन्य छोटी घरेलू चीजों के कोनों में धूल-मिट्टी जम जाती है और उस गंदगी को साफ करने के लिए भी मेकअप ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

रीयूज करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • ब्रश को पहले गुनगुने पानी और हल्के शैम्पू या लिक्विड साबुन से अच्छी तरह धो लें.
  • पूरी तरह सूखने के बाद ही किसी दूसरे काम में इस्तेमाल करें.
  • जिस ब्रश का इस्तेमाल केमिकल या पेंट के लिए कर लें, उसे दोबारा चेहरे पर इस्तेमाल न करें.
  • अलग-अलग कामों के लिए अलग ब्रश रखें ताकि सफाई बनी रहे.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »