Ramcharan Personal Bodyguard: बॉलीवुड और साउथ के बड़े स्टार्स की सिक्योरिटी हमेशा चर्चा में रहती है. लेकिन साउथ सिनेमा (टॉलीवुड) के दिग्गज एक्टर राम चरण ने अपनी पर्सनल सिक्योरिटी के लिए कुछ अलग ही रास्ता चुना है. दरअसल, राम चरण की सुरक्षा में तैनात एक विदेशी बॉडीगार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वैसे तो स्टार्स अपनी सुरक्षा के लिए ट्रेडिशनल आर्म्ड बॉडीगार्ड्स रखना पसंद करते हैं, लेकिन राम चरण का यह सिक्योरिटी सेटअप काफी अलग और यूनीक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अफ्रीका के MMA फाइटर को अपनी सिक्योरिटी टीम का हिस्सा बनाया है. यह नाम सुनते ही फैंस के मन में एक ही सवाल आया कि आखिर यह शख्स है कौन और इतना खास क्यों है?
कौन हैं केविन कुंटो?
राम चरण के साथ साए की तरह दिखने वाला यह शख्स कोई आम बॉडीगार्ड नहीं बल्कि अफ्रीका का एक प्रोफेशनल एमएमए (MMA) फाइटर है, जिसका नाम केविन कुंटो (Kevin Kunto) है. केविन का असली नाम अब्दू सोवे है और वह गाम्बिया के रहने वाले हैं.
MMA यानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, जिसमें कराटे, बॉक्सिंग, कुश्ती और कई दूसरी फाइटिंग स्टाइल्स का कॉम्बिनेशन होता है. केविन की खासियत यह है कि वो सिर्फ 30 सेकंड में करीब 15 किक देने में सक्षम हैं. यह स्पीड और ताकत किसी भी हमलावर को पल भर में काबू करने के लिए काफी है. इसी वजह से राम चरण की टीम ने उन्हें बॉडीगार्ड के तौर पर चुना.
लेकिन यह ऑफिशियली कन्फर्म नहीं हुआ है कि वो राम चरण के परमानेंट पर्सनल बॉडीगार्ड हैं. हो सकता है यह अरेंजमेंट सिर्फ Peddi मूवी के प्रमोशन के दौरान किया गया हो.
फिटनेस है कमाल
द वीक के मुताबिक, केविन कुंटा कोलोसियम चैंपियन बेल्ट एमएमए (इटली) के चैंपियन रह चुके हैं और सोशल मीडिया पर फिटनेस कंटेंट के लिए काफी पॉपुलर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो इटली के मिडलवेट MMA चैंपियन भी रहे हैं और कई इंटरनेशनल फाइट्स में हिस्सा ले चुके हैं. केविन ने 2021 में इटली की नेशनल एमएमए टीम को रिप्रेजेंट किया था.
केविन की मसल्ड बॉडी, टॉवरिंग फिजिक और स्ट्रॉन्ग प्रेजेंस ने सबका ध्यान खींचा है. कई फैंस ने इनकी तुलना हॉलीवुड एक्शन मूवी के कैरेक्टर से भी कर रहे हैं. केविन प्रोफेशनल एमएमए के अलावा वीआईपीज और सेलेब्रिटीज के लिए क्लोज प्रोटेक्शन सर्विसेज में भी काम कर चुके हैं.
कितनी है मंथली सैलरी?
रिपोर्ट्स की मानें तो केविन कुंटो को हर महीने करीब 3 से 5 लाख रुपये के बीच सैलरी दी जाती है. यह रकम किसी आम सिक्योरिटी गार्ड से कई गुना ज्यादा है. लेकिन जब बात एक इंटरनेशनल लेवल के MMA फाइटर की हो तो यह सैलरी जस्टीफाई करती है. राम चरण जैसे A-लिस्ट स्टार के लिए सिक्योरिटी में इस तरह का इन्वेस्टमेंट समझ में आता है.
हथियार नहीं, हुनर पर भरोसा
सबसे दिलचस्प बात यह है कि राम चरण ने ट्रेडिशनल आर्म्ड बॉडीगार्ड्स की जगह एक मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट को वैल्यू दी है. इसका मतलब यह है कि उनकी सिक्योरिटी का भरोसा हथियार पर नहीं, बल्कि फिजिकल स्किल और ट्रेनिंग पर टिका है. यह अप्रोच इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज के बीच काफी पॉपुलर है, जहां बॉडीगार्ड का खुद का फाइटिंग एक्सपीरियंस ही सबसे बड़ा हथियार होता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क