Rice Uses In Home: सिर्फ खाने के लिए नहीं, घर के इन 7 बड़े कामों को आसान करता है कच्चा चावल! जानकर होंगे हैरान

Rice Uses In Home: क्या आप जानते हैं कि किचन में रखा चावल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि घर के कई मुश्किल काम भी आसान बना सकता है? आज हम आपको चावल के 7 घरेलू इस्तेमाल, जिनकी मदद से बोतल की सफाई, गीले गैजेट की नमी कम करने, पौधों की देखभाल और कई दूसरे काम आसान हो सकते हैं.

Advertisement
चावल भीगा फोन सुखाने से लेकर बोतल चमकाने तक में काम आ सकता है. (Photo: ITG) चावल भीगा फोन सुखाने से लेकर बोतल चमकाने तक में काम आ सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:22 AM IST

Rice Uses In Home: चावल भारतीयों का वो कंफर्ट फूड है, जिसे वो ना केवल दाल के साथ बल्कि किसी भी सब्जी, दही और यहां तक की रूखा भी बनाकर बहुत ही चाव से खाते हैं. ज्यादातर घरों चावलों को तरह-तरह के व्यंजन बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप सोचते हैं कि चावल का इस्तेमाल सिर्फ पुलाव, खिचड़ी या दाल-चावल बनाने के लिए ही किया जा सकता है, तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं.  

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि यही छोटे-छोटे साधारण से दिखने वाले चावल घर के कई मुश्किल काम भी आसान बना सकता है. इसकी नमी सोखने और स्क्रबिंग क्वालिटी इसे कई घरेलू कामों के लिए बेहद उपयोगी बनाती है. महंगे प्रोडक्ट्स की जगह चावल से आप अपने घर के कई काम आसान बना सकते हैं. चावल सफाई, गार्डनिंग और रोजमर्रा की कई छोटी-बड़ी परेशानियों को चुटकियों में हल कर सकते हैं. आइए जानते हैं चावल के ऐसे 7 शानदार इस्तेमाल, जिनके बारे में शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा.

Advertisement

1. पतली बोतल और फूलदान की सफाई करेगा आसान: अगर आपके घर में पतले-पतले मुंह वाली बोतल, फ्लास्क या कांच के फूलदान हैं, तो आपको उनकी सफाई करने में बहुत परेशानी होती होगी. ऐसी बोतलों और फ्लास्क को अंदर से साफ करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन चावल आपकी मदद कर सकता है. 

इनमें 2-3 चम्मच कच्चे चावल डालें और उसमें थोड़ा गुनगुना साबुन वाला पानी मिलाएं. अब बोतल का ढक्कन बंद करके अच्छी तरह हिलाएं. चावल के दाने अंदर जमी गंदगी को हटाने के लिए स्क्रब की तरह काम करते हैं. चावल बोतलों के अंदर जमें दागों को रगड़कर साफ कर देंगे. इसके बाद साफ पानी से धोकर सुखा दें.

2. भीग गया फोन या कोई छोटा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट? चावल आ सकता है काम: अगर फोन, रिमोट या कोई छोटा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गलती से भीग जाए, तो सबसे पहले उसे बंद कर दें और अगर हो सके तो बैटरी निकाल दें. अब एक सूखे डिब्बे में कच्चे चावल भरकर डिवाइस को उसमें 24 से 48 घंटे के लिए रख दें. चावल नमी सोखने में मदद कर सकता है.

Advertisement

ध्यान रखें: अगर मोबाइल या गैजेट में ज्यादा पानी चला गया है, तो सिर्फ चावल पर भरोसा न करें. जरूरत पड़ने पर सर्विस सेंटर जरूर जाएं.

3. बिना पानी के सॉफ्ट टॉय को करें फ्रेश: कई टेडी बियर या सॉफ्ट टॉय ऐसे होते हैं जिन्हें बार-बार धोना सही नहीं होता है. ऐसे में उन्हें एक प्लास्टिक बैग में रखें और उसमें 1-2 कप कच्चे चावल डालकर हल्के हाथ से हिलाएं. चावल कपड़े पर जमी धूल और हल्की गंदगी को सोखने में मदद करता है. बाद में सॉफ्ट टॉय को ब्रश या वैक्यूम से साफ कर लें.

4. नमक को जमने से बचाएगा चावल: बरसात या ज्यादा नमी वाले मौसम में नमकदानी का नमक अक्सर गीला होकर जम जाता है. इससे बचने के लिए नमकदानी में नमक भरने से पहले 1 चम्मच कच्चे चावल डाल दें. चावल एक्स्ट्रा नमी सोख लेता है और नमक आसानी से निकलता रहता है.

5. चावल का पानी पौधों के लिए भी है फायदेमंद: चावलों को अक्सर धोकर इस्तेमाल करने की सलह दी जाती है. ऐसे में आप जब भी चावल धोते हैं, तो उसका पानी फेंकने की बजाय पौधों में डाल सकते हैं. चावल के पानी में मौजूद स्टार्च और कुछ नेचुरल पोषक तत्व मिट्टी को फायदा पहुंचा सकते हैं और पौधों की ग्रोथ बेहतर करने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement

ध्यान रखें: चावल के पानी में नमक, मसाले या तेल बिल्कुल नहीं होना चाहिए.

6. घर पर बनाएं हॉट और कोल्ड पैक: आप घर पर हॉट और कोल्ड पैक बना सकते हैं. इसके लिए एक साफ सूती मोजे या कपड़े की थैली में कच्चे चावल भर दें. इसे फ्रीजर में रखकर कोल्ड पैक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जो सूजन या हल्के दर्द में राहत देने में मदद करता है. जरूरत पड़ने पर इसी पैक को हल्का गर्म करके हीट पैक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, इसे सीधे स्किन पर न रखें और बच्चों के लिए इस्तेमाल करने से बचें.

7. ब्लेंडर और कॉफी ग्राइंडर की सफाई में करेगा मदद: अगर ब्लेंडर के ब्लेड पर गंदगी जम गई है या कॉफी ग्राइंडर में एक ऑयली लेयर बन गई है, तो उसमें लगभग 1 कप कच्चे चावल डालकर 30 से 60 सेकंड तक चला सकते हैं. चावल के दाने अंदर जमी गंदगी हटाने में मदद करते हैं. इसके बाद मशीन को अच्छी तरह धो लें.

इन बातों का रखें ध्यान:

  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के गंभीर वॉटर डैमेज में सिर्फ चावल पर निर्भर न रहें.
  • पौधों में हमेशा सादा चावल का पानी ही इस्तेमाल करें.
  • हॉट पैक को ज्यादा गर्म न करें और सीधे त्वचा पर न लगाएं.
  • चावल से ब्लेड की हल्की सफाई हो सकती है, लेकिन ये प्रोफेशनल शार्पनिंग का ऑप्शन नहीं है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »