आजकल एयर फ्रायर लगभग हर घर की रसोई में रखा मिल जाता है. कहना गलत नहीं होगा कि इस इलेक्ट्रिक गैजेट ने लोगों की जिंदगी में हिस्सा बना लिया है. हालांकि ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ फ्रेंच फ्राइज, नगेट्स या कुछ स्नैक्स बनाने तक ही करते हैं. क्या आप भी उन्हीं में शामिल हैं? अगर हां, तो आपको जानकर हैरानी होगा कि आपकी रसोई में रखा एयर फ्रायर कई काम आसान बना सकता है.
जी हां, ये छोटा-सा गैजेट आपकी रसोई के कई काम आसान कर सकता है. आप इसमें बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग, डीहाइड्रेटिंग और यहां तक कि बिना तेल की पूड़ियां भी बना सकते हैं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एयर फ्रायर के 10 ऐसे शानदार इस्तेमाल बताए हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. चलिए जानते हैं.
1. बासी स्नैक्स को फिर से बनाएं क्रिस्पी: अगर आपके घर में सामोसा, स्प्रिंग रोल या बचा हुआ पिज्जा रखा है और आप उसे खाना चाहते हैं. खाने के लिए जब आप उसे माइक्रोवेव में गर्म करने चलते हैं, तो वो सॉफ्ट खाने हो जाते हैं. इसकी वजह से खाने का मन नहीं करता है. हालांकि, अगर आप बासी स्नैक्स को एयर फ्रायर में गर्म करते हैं, तो वो फिर से ताजे और क्रिस्पी बन जाते हैं.
2. घर पर बनाएं तंदूरी स्नैक्स: आप एयर फ्रायर की मदद से पनीर टिक्का, चिकन टिक्का, सोया चाप या तंदूरी चिकन जैसी चीजें भी आसानी से घर पर बना सकते हैं. बस मैरिनेट करें और तय समय के लिए एयर फ्रायर में रख दें.
3. ड्राई फ्रूट्स और नमकीन करें रोस्ट: मूंगफली, बादाम या बाकी ड्राई फ्रूट्स को बिना तेल के एयर फ्रायर की मदद से भून सकते हैं. इसके अलावा हेल्दी चिवड़ा और नमकीन भी मिनटों में तैयार की जा सकती है.
4. केक और कपकेक भी करें बेक: अगर आपके पास ओवन नहीं है तो भी चिंता की बात नहीं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के मुताबिक आप एयर फ्रायर में कपकेक, कुकीज, ब्रेड और छोटे केक आसानी से बेक कर सकते हैं.
5. डीहाइड्रेटर की तरह करें इस्तेमाल: मेथी के पत्ते, करी पत्ता, संतरे के छिलके जैसी चीजों को सुखाने के लिए एयर फ्रायर का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये काम काफी जल्दी और आसानी से हो जाता है.
6. बिना तेल के बनाएं चिप्स: आप एयर फ्रायर में आलू, चुकंदर और सेब जैसी चीजों के पतले-पतले चिप्स बना सकते हैं. ये खाने में उतने ही स्वादिष्ट लगते हैं, जितने बाजार के पैकेट वाले चिप्स.
7. नान, कुलचा और पराठा भी बनेंगे: एयर फ्रायर में आप सिर्फ स्नैक्स ही नहीं, बल्कि और बहुत सी चीजें बना सकते हैं. इसमें नान, कुलचा और पराठे भी अच्छे ब्राउन मार्क्स और शानदार टेक्शचर के साथ तैयार किए जा सकते हैं.
8. बिना तेल की पूड़ी बनाएं: ये एयर फ्रायर का सबसे जबरदस्त इस्तेमाल है. आटे की पूड़ियों को पहले उबलते पानी में हल्का पकाकर एयर फ्रायर में रखा जाता है. कुछ ही मिनटों में आप बिना तेल की फूली हुई पूड़ियां तैयार हो जाती हैं.
9. आलू और शकरकंद करें रोस्ट: भुने हुए आलू और शकरकंद खाने के शौकीन हैं तो एयर फ्रायर आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. कम मेहनत में स्वादिष्ट रोस्टेड स्नैक्स तैयार हो जाते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क