How to Remove Ants: न महंगा केमिकल और न चीनी की बर्बादी, शक्कर के डिब्बे में डाल दें ये चीज, चींटियां भागेंगी कोसों दूर

How to Remove Ants: अगर आपके किचन में भी चीनी या गुड़ के डिब्बे में चींटियों ने कब्जा जमा लिया है तो यहां हम आपको इससे निपटने के कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं. इनकी मदद से आप चींटियों से छुटकारा पा सकते हैं.

Advertisement
चीनी के डिब्बे से कैसे भागेंगी चींटियां (Photo: ITG) चीनी के डिब्बे से कैसे भागेंगी चींटियां (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:30 AM IST

रसोई में चींटियों का सबसे पसंदीदा ठिकाना चीनी का डिब्बा होता है. एक बार चींटियां अंदर घुस जाएं तो पूरी चीनी बर्बाद होने का डर रहता है. चींटियों को बाहर निकालने के लिए चीनी को घंटों तेज धूप में रखना या फिर बारीक छलनी से छानना न केवल समय की बर्बादी है बल्कि यह काफी मेहनत भरा और थका देने वाला काम भी है. इतना ही नहीं इस सबके बाद भी कुछ चींटियां चीनी के डिब्बे के अंदर ही रह जाती हैं.

Advertisement

कैसे करें चींटियों का इलाज 

रसोई में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों की तीखी गंध चींटियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती जिससे वो चीनी के डिब्बे के आसपास भी नहीं फटकतीं. इन प्राकृतिक चीजों का सही उपयोग करने से चींटियां चीनी के डिब्बे के आसपास फटकना तो दूर आपकी रसोई से भी दूरी बना लेंगी. रसोई को चींटी-मुक्त रखने के लिए यह एक सुरक्षित, सस्ता और बेहद असरदार तरीका है. 

चीनी को चींटियों से बचाने की ट्रिक्स 
लौंग का इस्तेमाल: चीनी के डिब्बे में 4-5 लौंग डाल दें. लौंग की तेज गंध चींटियों के लिए सहन करना मुश्किल होता है जिससे चींटियां डिब्बे से दूर रहती हैं.

दालचीनी का टुकड़ा: दालचीनी की लकड़ी का एक छोटा टुकड़ा डिब्बे में रखने से भी चींटियां पास नहीं आतीं. इसकी प्राकृतिक महक चींटियों को दूर भगाने में बहुत कारगर है.

Advertisement

तेजपत्ता: चीनी के डिब्बे में एक या दो तेजपत्ता डाल दें. इसकी गंध भी चींटियों को चीनी के पास आने से रोकती है.

नींबू का छिलका: अगर आप डिब्बे के अंदर कुछ नहीं डालना चाहते हैं तो डिब्बे के ढक्कन पर नींबू का छिलका रगड़ दें या उसे डिब्बे के पास रख दें. ऐसा करने से भी चींटियां वहां आती नहीं हैं. 

डिब्बे की सफाई: चीनी को रखने के लिए हमेशा एयरटाइट डिब्बे का उपयोग करें और इस बात का ध्यान करें कि डिब्बे के बाहर चीनी के दाने न गिरे हों क्योंकि उसे चींटियां खिंची चली आती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement