Underarm Sweat Marks: ऑफिस पहुंचते ही कपड़ों पर बगल के पास दिखने लगते हैं पसीने के धब्बे? अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, लोगों के बीच नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा

Underarm Sweat Marks: तपती गर्मी में पसीने के कारण पसंदीदा कपड़ों पर बगल के पास पड़ने वाले पीले और गीले निशान आपका पूरा लुक खराब कर देते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो कुछ आसान टिप्स आपके काम आ सकते हैं. आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप कपड़ों पर पसीने के निशान पड़ने से बचा सकते हैं.

Advertisement
अगर आप सोचते हैं कि डिओडरेंट लगाने से पसीने कम आते हैं तो आप गलत है. (Photo: ITG) अगर आप सोचते हैं कि डिओडरेंट लगाने से पसीने कम आते हैं तो आप गलत है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:23 AM IST

Underarm Sweat Marks: चिलचिलाती धूप में सेकंडों में आप पसीने में तरबतर हो जाते हैं. गर्मियों के मौसम में पसीना आना बहुत ही आम बात है, लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब यही पसीना आपकी पसंदीदा शर्ट्स और टॉप्स पर जिद्दी दाग छोड़ने लगता है. कई बार लोग घर से अच्छे से तैयार होकर निकलते हैं, लेकिन थोड़ी देर बाहर रहने या ऑफिस पहुंचने तक बगल के आसपास गीले निशान दिखने लगते हैं. धीरे-धीरे ये निशान पीले या सफेद दाग में बदल जाते हैं, जो कपड़ों को गंदा और पुराना दिखाने लगते हैं.

Advertisement

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आप चाहते हैं कि भयंकर गर्मी में भी आपके कपड़ों पर बगल के आसपास पसीने से निशान न आए, तो ये खबर आपके लिए है. कुछ छोटी-छोटी आसान ट्रिक्स अपनाकर आप पसीने के दागों को काफी हद तक रोक सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे आप बगल के आसपास आने वाले दागों से छुटकारा पा सकते हैं.

1. अंडरआर्म स्वेट पैड्स का करें इस्तेमाल: अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, तो अंडरआर्म स्वेट पैड्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं. ये छोटे डिस्पोजेबल पैड्स कपड़ों के अंदर चिपकाए जाते हैं. ये पसीने को सोखने का काम करते हैं. ऐसे में इसकी मदद से शर्ट या टॉप्स पर गीले निशान नहीं पड़ते. 

2. जरूरत से ज्यादा डिओडरेंट लगाने से बचें: अक्सर लोग पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए बहुत ज्यादा डिओडरेंट या रोल-ऑन लगाते हैं. लेकिन ऐसा करने पर भी कपड़ों पर पीले दाग पड़ सकते हैं. पसीना और केमिकल्स मिलकर फैब्रिक को खराब कर देते हैं. कोशिश करें कि आप हल्की मात्रा में ही डिओडरेंट का इस्तेमाल करें. 

Advertisement

3. अंदर कॉटन की बनियान या इनर पहनें: आप कपड़ों के अंदर एक लेयर पहनकर भी उन पर पसीने के निशान पड़ने से बचा सकते हैं. कपड़ों के अंदर पतली कॉटन या बैंबू फैब्रिक की इनर पहनने से पसीना सीधे बाहरी कपड़ों तक नहीं पहुंचता. इससे आपकी शर्ट ज्यादा समय तक साफ और फ्रेश रहती है.

4. सही फैब्रिक चुनना भी है जरूरी: गर्मियों में पसीनों से बचने के लिए सही फैब्रिक के कपड़े पहनना भी बहुत जरूरी है. सिंथेटिक कपड़ों की जगह कॉटन और लिनन जैसे हल्के और ब्रीदेबल फैब्रिक पहनें. इनसे हवा अच्छे से पास होती है और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं. इससे पसीना कम आता है और दाग पड़ने का खतरा भी घट जाता है.

5. पहने हुए कपड़े तुरंत धोएं: पसीने वाले कपड़ों को लंबे समय तक कपड़ों की टोकरी में पड़े रहने देना आपकी बहुत बड़ी गलती हो सकती है. इससे दाग कपड़ों में सेट हो जाते हैं और निकालना मुश्किल हो जाता है. इसलिए पसीने के दाग वाले कपड़ों को जल्दी धोना बेहतर होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement