Homemade Soyachap Recipe: बाजार की मिलावटी चाप को कहें बाय! घर पर 4 चीजों से तैयार करें शुद्ध सोया चाप

अगर बाजार की मिलावटी सोया चाप से बचना चाहते हैं, तो घर पर ही सॉफ्ट और केमिकल-फ्री सोयाचाप तैयार कर सकते हैं. सोयाबीन दाल, सोया चंक्स और कुछ आसान स्टेप्स की मदद से आप बाजार जैसी सॉफ्ट चाप बनाकर लंबे समय तक स्टोर भी कर सकते हैं.

Advertisement
सोयाबीन प्रोटीन का बेस्ट सोर्स है. (PHOTO:AI) सोयाबीन प्रोटीन का बेस्ट सोर्स है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

How to Make Soyachap At home: पार्टी हो या वीकेंड का डिनर, उत्तर भारत में सोया चाप का क्रेज सिर चढ़कर बोलता है. शाकाहारी खाने में सोयाचाप के बिना तो मैन्यू अधूरा माना जाता है और मलाई चाप, मसाला चाप या अफगानी चाप का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन कई बार बाजार से मिलने वाली चाप में मिलावट या जरूरत से ज्यादा मैदे का डर रहता है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल भी होते हैं, जिसमें बहुत गंदगी के साथ सोयाचाप बनाते हुए दिखाया जाता है, जिसकी वजह से मन होने के बाद लोग अब सोयाचाप से दूरी बनाने लगे हैं.

Advertisement

अगर आप भी सेहत और स्वाद दोनों से समझौता नहीं करना चाहते, तो बाजार से लाने का झंझट छोड़िए. क्योंकि बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर पर ही मार्केट से कई गुना बेहतर, सॉफ्ट और केमिकल-फ्री सोया चाप तैयार कर सकते हैं.

आइए जानते हैं घर पर परफेक्ट सोया चाप कैसे बनाते हैं? 

सोयाचाप बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

घर पर शुद्ध सोया चाप बनाने के लिए आपको बहुत ही बुनियादी चीजों की जरूरत होती है, जो आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएंगे.

  • सोयाबीन दाल: आधा कप (रातभर पानी में भिगोई हुई)
  • सोया चंक्स: 1 कप
  • मैदा: 1 कप (बाइंडिंग के लिए)
  • नमक: स्वादानुसार
  • आइसक्रीम स्टिक्स: 8-10

स्टेप बॉय स्टेप सोयाचाप बनाने का तरीका

सबसे पहले रातभर भीगी हुई सोयाबीन दाल का पानी छान लें और इसे मिक्सी में बेहद कम पानी डालकर एकदम बारीक और स्मूथ पीस लें.

Advertisement

इसके बाद, एक बर्तन में पानी उबालकर सोया चंक्स को पांच मिनट के लिए ब्लांच कर लें. जब ये ठंडी हो जाएं, तो इनका पूरा पानी निचोड़कर इन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें.

एक बड़े मिक्सिंग बाउल में पिसी हुई सोया दाल, दरदरे सोया चंक्स, मैदा और नमक को एक साथ मिलाएं. बिना पानी या सिर्फ कुछ बूंद पानी से ही इसे अच्छे से गूंधकर एक सख्त आटा तैयार कर लें.

आटे को 10 मिनट के लिए रेस्ट पर रखें ताकि मैदा सेट हो जाए. तैयार आटे की बड़ी लोई लेकर एक बड़ी और पतली रोटी बेल लें.

अब चाकू की मदद से इसकी लंबी-लंबी पट्टियां काट लें. एक आइसक्रीम स्टिक लें और एक पट्टी को ऊपर से नीचे की तरफ घुमाते हुए पूरी स्टिक पर लपेट लें.

एक गहरे बर्तन में पानी उबलने के लिए रखें. जब पानी पूरी तरह उबलने लगे, तो इन स्टिक्स को पानी में डाल दें.

इन्हें हाई फ्लेम पर 10-12 मिनट तक उबलने दें. जैसे ही चाप पक जाएगी, ये पानी के ऊपर तैरने लगेंगी. इन्हें निकालकर तुरंत बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें, जिससे ये अंदर से एकदम स्पंजी और जूसी बनेंगी.

सोयाचाप को कैसे करें स्टोर

जब चाप पूरी तरह ठंडी हो जाए, तो इन्हें पानी से निकालकर पोंछ लें. आप इन्हें एक जिपलॉक बैग में बंद करके फ्रीजर में दो से तीन महीने के लिए स्टोर कर सकते हैं. जब भी मेहमान आएं या कुछ स्पेशल खाने का मन हो, इन्हें फ्रीजर से निकालें, टुकड़ों में काटें और अपनी पसंदीदा मलाई या मसाला ग्रेवी में डालकर रेस्टोरेंट स्टाइल डिश का मजा लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »