How to make pani wala achar: रोज की फीकी दाल खाकर हो गए बोर? गर्मी के लंच में बना लें ये पानी वाला अचार, देखते ही मुंह में आएगा पानी

How to make pani wala achar: अगर आपको भी आम का अचार खाना पसंद है तो यहां हम आपको बिना तेल और धूप दिखाए फटाफट तैयार होने वाले अचार की रेसिपी बता रहे हैं. यह अचार झटपट तैयार होगा और आपकी बोरिंग दाल-सब्जी को जायकेदार बना देगा.

Advertisement
ऐसे बनाएं पानी वाला अचार (Photo: ITG) ऐसे बनाएं पानी वाला अचार (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

गर्मियों का मौसम आते ही भारतीय रसोई में कच्चे आम की कैरी की खुशबू महकने लगती है. इस मौसम में दाल-चावल या सादी रोटी के साथ अगर आम का तीखा-चटपटा अचार मिल जाए तो खाने का स्वाद चार गुना बढ़ जाता है. अमूमन अचार बनाने का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में ढेर सारा तेल, कड़ाके की धूप में हफ्तों तक सुखाने की मेहनत और लंबा इंतजार याद आता है. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास इतना वक्त नहीं होता. साथ ही, सेहत के प्रति जागरूक लोग भारी मात्रा में तेल-मसाले खाने से बचते हैं.

Advertisement

अगर आप भी बिना किसी झंझट के तुरंत अचार का मजा लेना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं दादी-नानी के जमाने का पारंपरिक पानी वाला आम का अचार. इसमें न तो एक बूंद तेल की जरूरत होती है और न ही इसे धूप में सुखाना पड़ता है. यह झटपट तैयार हो जाता है और इसका खट्टा-तीखा पानी गर्मियों में आपके डाइजेशन को भी दुरुस्त रखता है.

इस अचार के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें

2 कप कटे हुए कच्चे आम

1/2 छोटा चम्मच पीली सरसों (साबुत)

1/2 छोटा चम्मच काली सरसों (राई)

1/2 छोटा चम्मच सौंफ 1/2 छोटा चम्मच

मेथी दाना 1 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर 2 छोटे चम्मच नमक

1 जार पानी

2 बड़े चम्मच सरसों का तेल

Advertisement

पानी वाला अचार कैसे बनाएं
1. कच्चे आमों में सरसों का तेल, थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर मिलाएं.

2. इसे आधे दिन के लिए धूप में रख दें.

3. अब थोड़ा गर्म पानी लें और उसमें साबुत मसाले, साथ ही नमक भी डाल दें.

4. अच्छी तरह मिलाएं और फिर आम डाल दें.

5. जार का मुंह मलमल के कपड़े से ढक दें और इसे एक हफ्ते के लिए धूप में रखा रहने दें.

6. अब आपका पानी का अचार खाने के लिए बिल्कुल तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement