How to Make Navratna Pulao: रोज की सादा दाल-चावल को कहें बाय? गर्मी के लंच में बनाएं खुशबूदार खिला-खिला नवरत्न पुलाव, पेट और जुबान दोनों होंगे खुश

How to Make Navratna Pulao: गर्मी में अक्सर लोग रोटी की जगह चावल खाना पसंद करते हैं लेकिन रोज-रोज वही सादी दाल और उबले चावल खाकर भी जुबान का स्वाद बोरिंग हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यहां हम आपको नवरत्न पुलाव की रेसिपी बता रहे हैं जो बनाने में आसान भी है और आपके लंच-डिनर का जायका बदल देगा.

Advertisement
नौरत्न पुलाव (Photo: ITG) नौरत्न पुलाव (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

How to Make Navratna Pulao: गर्मियों के मौसम में दोपहर के वक्त कुछ भारी या ज्यादा मसालेदार खाने का मन नहीं करता. लेकिन रोज-रोज वही सादी दाल और उबले चावल खाकर भी जुबान का स्वाद बोरिंग हो जाता है. ऐसे में समझ नहीं आता कि लंच में ऐसा क्या बनाया जाए जो बनाने में आसान हो, पेट के लिए हल्का हो और स्वाद में बेहद लाजवाब भी. अगर आप भी दोपहर के खाने में इसी कशमकश से जूझ रहे हैं तो इस बार अपनी थाली को एक शाही ट्विस्ट दीजिए. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बेहद खुशबूदार और लजीज नवरत्न पुलाव की रेसिपी.

Advertisement

नौ खास चीजों जैसे रंग-बिरंगी मौसमी सब्जियां, पनीर और क्रंची ड्राय फ्रूट्स के मेल से बनने वाला यह पुलाव न सिर्फ दिखने में खूबसूरत लगता है, बल्कि गर्मियों के लिहाज से एक परफेक्ट हेल्दी और टेस्टी मील भी है. इसे ठंडे-ठंडे बूंदी या पुदीने के रायते के साथ परोसेंगे तो पेट और जुबान दोनों खुश हो जाएंगे.

नवरत्न पुलाव की रेसिपी की सामग्री
बासमती चावल: 1.5 कप (धोकर 20 मिनट भीगे हुए)

पनीर: 100 ग्राम (छोटे क्यूब्स में कटे हुए)

मिश्रित सब्जियां: 1 कप (गाजर, बीन्स, मटर, फूलगोभी, और आलू)

ड्राय फ्रूट्स: 2 बड़े चम्मच (काजू, बादाम, और किशमिश)

मिश्री या चीनी: आधा छोटा चम्मच (हल्की मिठास के लिए)

केसर के धागे: 8-10 (2 चम्मच गुनगुने दूध में भीगे हुए)

देशी घी या तेल: 2-3 बड़े चम्मच

नमक: स्वादानुसार

खड़े मसाले 

तेजपत्ता: 1

दालचीनी: 1 छोटा टुकड़ा

Advertisement

लौंग: 3-4

हरी इलायची: 2-3

शाही जीरा या सादा जीरा: 1 छोटा चम्मच

बनाने का तरीका
चावल उबालें: एक बड़े बर्तन में पानी उबालें. उसमें भीगे हुए बासमती चावल, एक छोटा चम्मच घी, थोड़ा सा नमक और एक हरी इलायची डालकर चावल को 80% तक पका लें. चावल पकने पर अतिरिक्त पानी छान लें और चावल को एक बड़ी प्लेट पर फैला दें ताकि दाने खिले-खिले रहें.

ड्राय फ्रूट्स और पनीर फ्राई करें: एक कढ़ाई में 2 चम्मच घी गर्म करें. सबसे पहले काजू, बादाम और किशमिश को हल्का सुनहरा होने तक तलकर निकाल लें. उसी घी में पनीर के टुकड़ों को भी हल्का सा फ्राई करके अलग रख लें.

सब्जियां पकाएं: अब कढ़ाई में बचा हुआ घी डालें और सभी खड़े मसाले (तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची, जीरा) डालकर चटकाएं. इसके बाद सभी कटी हुई सब्जियां और थोड़ा सा नमक डालें. सब्जियों को ढककर मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए पकाएं, जब तक कि वे हल्की नरम न हो जाएं.

मिक्स करें: जब सब्जियां पक जाएं, तो आंच को बिल्कुल धीमा कर दें. अब सब्जियों के ऊपर पके हुए चावल की एक परत बिछाएं. ऊपर से फ्राई किए हुए पनीर, ड्राय फ्रूट्स, केसर वाला दूध और आधा छोटा चम्मच चीनी छिड़कें.

Advertisement

दम लगाएं: कढ़ाई को एक ढक्कन से अच्छी तरह बंद कर दें और बिल्कुल धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए दम होने दें ताकि सभी मसालों और केसर की खुशबू चावल में अच्छी तरह समा जाए.

सर्व करें: गैस बंद करें और पुलाव को हल्के हाथों से ऊपर-नीचे मिक्स करें ताकि चावल के दाने टूटें नहीं. आपका गरमा-गरम, खुशबूदार शाही नवरत्न पुलाव तैयार है. इसे ठंडे पुदीने के रायते के साथ लंच में सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement