How to make Instant Aam ka Achar: फीकी दाल-रोटी बन जाएगी चटपटी! गुड़ और अमचूर डालकर बनाएं आम का अचार, झटपट बनकर होगा तैयार

How to make Instant Aam ka Achar: आम का अचार एक ऐसी चीज है जो आपके फीके और बोरिंग खाने को भी चटपटा बना सकता है. आम का अचार गर्मियों में बनता है लेकिन इसे ठीक से पकने में काफी समय लगता है. अगर आपसे ज्यादा इंतजार नहीं हो रहा है तो यहां हम आपको झटपट बनने वाले अचार की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
आम का लच्छेदार अचार (Photo: ITG) आम का लच्छेदार अचार (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

How to make Instant Aam ka Achar: गर्मियों का मौसम आते ही हर घर में आम का अचार डालने की तैयारी शुरू हो जाती है. लेकिन पारंपरिक तरीके से अचार बनाने में हफ्तों तक धूप दिखाना और लंबा इंतजार करना एक बड़ा झंझट लगता है. अगर आप भी इस झंझट से बचना चाहते हैं, तो यह खास ट्रिक आपके लिए ही है.

Advertisement

अब न तो आपको कड़क धूप की जरूरत है और न ही महीनों का इंतजार करने की. इस आसान और झटपट वाली रेसिपी से आप मिनटों में बाजार जैसा चटपटा, तीखा और मसालेदार आम का अचार घर पर ही तैयार कर सकते हैं, जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ तुरंत खाने के लिए भी तैयार हो जाता है.

आम के अचार के लिए तैयार कर लें ये चीजें
कच्चे आम (कैरी): 500 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)

सरसों का तेल: 1 कप

सौंफ: 2 बड़े चम्मच

राई की दाल (पीली सरसों): 3 बड़े चम्मच

मेथी दाना: 1 छोटा चम्मच

कलौंजी (मंगरेल): 1 छोटा चम्मच

हींग: आधा छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर: 1 बड़ा चम्मच

गुड़ (ऑप्शनल-अगर आपको खट्टा-मीठा अचार खाना है)

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 2 बड़े चम्मच (रंग और तीखेपन के लिए)

Advertisement

नमक: 3 बड़े चम्मच (स्वादानुसार थोड़ा ज्यादा)

बनाने का तरीका

कच्चे आमों को अच्छी तरह धोकर सूती कपड़े से पोंछ लें ताकि थोड़ा भी मॉइस्चर (नमी) न रहे. फिर इन्हें मनचाहे छोटे टुकड़ों में काट लें.

एक पैन में सौंफ और मेथी दाने को धीमी आंच पर 1 मिनट के लिए ड्राई रोस्ट (भून) लें. ठंडा होने पर इन्हें मिक्सी में दरदरा पीस लें.

एक पैन में सरसों का तेल तब तक गर्म करें जब तक उसमें से धुआं न निकलने लगे. धुआं निकलने के बाद गैस बंद कर दें और तेल को हल्का गुनगुना होने के लिए छोड़ दें.

हल्के गुनगुने तेल में हींग, कलौंजी, राई की दाल, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और दरदरा पिसा हुआ सौंफ-मेथी का मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें.

अब इस मसालेदार तेल में कटे हुए आम के टुकड़े और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें ताकि हर टुकड़े पर मसाला लग जाए. आपका झटपट चटपटा आम का अचार तैयार है. इसे कांच के साफ और सूखे जार में भरकर तुरंत सर्व कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement