Dahi Puri Recipe: समोसे-कचौड़ी जाएंगे भूल! इस गर्मी घर पर बनाकर खाएं ठंडी-ठंडी 'दही पुरी', पेट को भी मिलेगा आराम

भीषण गर्मी में तला-भुना खाने से बचना चाहते हैं तो घर पर बनाएं ठंडी-ठंडी हेल्दी दही पुरी. स्प्राउट्स, ताज़ी सब्जियों और गाढ़े दही से बनी यह चाट स्वाद के साथ शरीर को ठंडक भी देगी. हल्की, चटपटी और रिफ्रेशिंग यह रेसिपी गर्मियों के लिए परफेक्ट है.

Advertisement
गर्मी में दही पेट के लिए अच्छी होती है.(PHOTO:ITG/AI) गर्मी में दही पेट के लिए अच्छी होती है.(PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

Dahi Puri Recipe: जब इतनी चिलचिलाती गर्मी हो, तो गैस के पास खड़े होकर खाना पकाने का मन किसे करता है. मगर बाहर पारा चढ़ रहा है और चटपटा खाने की क्रेविंग भी कम नहीं हो रही.इस मौसम में जंक फूड और तला-भूना खाने से पेट खराब हो रहा है इसलिए इस चिलचिलाती गर्मी में समोसे-कचौड़ी जैसी चीजो को कहिए अलविदा और ठंडी-ठंडी, हेल्दी और रिफ्रेशिंग डिशेज ट्राई कीजिए.

Advertisement

अगर आप चाट खाने के शौकीन हैं और आप गोलगप्पे खाना चाहते हैं तो आप उसकी जगह गर्मियों के लिए बेस्ट दही-पुरी ट्राई कर सकते हैं, जिसे खाते ही एक तो आपका मन खुश हो जाएगा और दूसरा आपके शरीर को भी ठंडक मिलेगी. दही पुरी को बनाना भी आसान है और स्प्राउट्स, ताज़ी सब्जियों और ठंडे दही से भरी यह चाट आपका पेट भी हल्का रखेगी. 

दही पूरी बनाने के लिए लीजिए ये चीजें

  • मूंग दाल: 1 कप
  • गेहूं का आटा: ½ कप
  • नमक: स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर: ¼ छोटा चम्मच

चटपटी फिलिंग के लिए 

  • काले चने के स्प्राउट्स: 1 कप
  • शकरकंद: 1 (उबला और मैश किया हुआ)
  • खीरा: ½ (बारीक कटा हुआ)
  • प्याज: ½ (बारीक कटा हुआ)
  • कच्चा आम (कैरी): ½ (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • चाट मसाला: 1 बड़ा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
  • काला नमक: ½ बड़ा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • नींबू का रस: 1 नींबू का

सजाने के लिए:

Advertisement
  • पुदीना-धनिया की तीखी हरी चटनी 
  • गाढ़ा ठंडा दही 
  • बारीक सेव
  • बूंदी
  • अनार के दाने

बनाने का आसान तरीका 

सबसे पहले दही-पुरी की फिलिंग तैयार करेंगे. 

  1. एक बड़े कटोरे में काले चने, शकरकंद, खीरा, प्याज, कच्चा आम, हरी मिर्च, हरा धनिया और सारे सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें. आखिर में नींबू का रस निचोड़ें.
  2. पूरी के लिए मूंग दाल और गेहूं के आटे में नमक और हल्दी मिलाकर आटा गूंथ लें. इसकी छोटी-छोटी पूरियां बेलकर क्रिस्पी होने फ्राई कर लें.

इस तरीके से सर्व करें 

  1. पूरियों के बीच में हल्का सा छेद करें, हर पूरी में चम्मच से तैयार की हुई ठंडी-ठंडी स्प्राउट्स और सब्जियों की फिलिंग डालें.
  2. ऊपर से तीखी हरी चटनी डालें, अब ठंडा-ठंडा गाढ़ा दही डालें.फिर  कुरकुरी सेव, बूंदी, अनार के दाने और बारीक कटा हरा धनिया डालकर  सर्व करें. 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »