How to Make Amla Sharbat: 40 डिग्री की गर्मी और लू की होगी छुट्टी, रोज पिएं आंवले का ठंडा-ठंडा शरबत, पेट को मिलेगी ठंडक

Amla Sharbat: गर्मियों में हमेशा कुछ न कुछ ठंडा पीने का मन करता है लेकिन अगर आप रोज-रोज वही नींबू पानी और लस्सी पीकर बोर हो चुके हैं तो आपको आंवले का शरबत जरूर ट्राई करना चाहिए. इससे न केवल आपको ठंडक मिलेगी बल्कि विटामिन सी भी मिलेगा.

Advertisement
ये है आंवले का शरबत (Photo: ITG) ये है आंवले का शरबत (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

Amla Sharbat: गर्मियों की चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए आंवले का शरबत किसी अमृत से कम नहीं है. आयुर्वेद में अमृत के समान माना जाने वाला आंवला विटामिन C का सबसे समृद्ध प्राकृतिक स्रोत है. यह न केवल शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित कर डिहाइड्रेशन से भी बचाता है. गर्मी के मौसम में नियमित रूप से इसका सेवन आपकी त्वचा में चमक लाता है, पाचन को दुरुस्त रखता है और थकान को दूर कर आपको दिनभर तरोताजा बनाए रखता है.

Advertisement

आंवले का शरबत बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
सामग्री:

ताजे आंवले: 5-6 (कटे हुए)

चीनी या गुड़: 1 कप (स्वादानुसार)

काला नमक: 1 छोटा चम्मच

भुना हुआ जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच

ताजी पुदीना पत्तियां: 8-10

पानी: 4-5 गिलास

बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका

आंवलों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और उनकी गुठली निकाल दें.

एक ब्लेंडर में कटे हुए आंवले, पुदीना पत्तियां और थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लें.

इस मिश्रण को एक बारीक छलनी या सूती कपड़े से छान लें ताकि सारा रस निकल जाए.

अब इस रस में चीनी या गुड़, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं जब तक चीनी घुल न जाए.

आवश्यकतानुसार ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े मिलाएं. गिलास में पुदीने की पत्ती से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement