Snake Identification Tips: घर में घुसा सांप जहरीला है या नहीं? इन 5 आसान तरीकों से तुरंत करें पहचान

गर्मी के मौसम में सांपों का घरों में निकलना आम हो जाता है. ऐसे में जहरीले और बिना जहर वाले सांपों के बीच फर्क समझना बेहद जरूरी है. सिर के आकार, आंखों की पुतली और उनके बिहेवियर जैसी 5 आसान ट्रिक्स से आप इनकी पहचान कर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.

Advertisement
सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखना सबसे अच्छा तरीका है. (Photo: AI Generated) सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखना सबसे अच्छा तरीका है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

गर्मी के महीनों में, सांप अक्सर गर्मी से बचने और भोजन की तलाश में घरों या बगीचों में घुस जाते हैं, जिससे इंसानों और इन जानवरों के बीच गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है क्योंकि ऐसे में सांप इंसानों को अपने लिए खतरा मानते हैं और हमला कर सकते हैं. ऐसे में जहरीले और बिना-जहरीले सांपों के बीच अंतर करना आपको सुरक्षित दूरी बनाए रखने और लोगों और पालतू जानवरों के लिए जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है. तो आइएच जहरीले और बिना-जहरीले सांप के बीच अंतर समझ लीजिए.

Advertisement

सिर का आकार

सांप के बारे में रिसर्च करने वाले एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किसी भी सांप को पहचानने का सबसे आसान तरीका उसका सिर देखना है. जहरीले सांपों (जैसे कोबरा या वाइपर) का सिर आमतौर पर ट्रायंगल शेप (त्रिकोणीय) होता है और उनकी गर्दन का हिस्सा थोड़ा पतला होता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके सिर के दोनों तरफ जहर की थैलियां होती हैं. वहीं बिना जहर वाले सांपों का सिर गोल या अंडाकार होता है. 

आंखों की पुतली से समझें

सांप की आंखें भी बता सकती हैं कि वो जहरीला है या नहीं. जहरीले सांपों की आंखों की पुतली बिल्ली की तरह खड़ी और लंबी होती है, जबकि बिना जहर वाले सांपों की पुतली इंसानों की तरह गोल होती है. हालांकि, कुछ सांप जैसे कतराज (क्रैट) जहरीले होने के बावजूद गोल सिर वाले होते हैं इसलिए सावधानी जरूरी है.

Advertisement

पूंछ के स्केल और शरीर का रंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांप के शरीर का पैटर्न और उसकी पूंछ के नीचे के हिस्से (स्केल्स) को देखकर भी फर्क समझा जा सकता है. जहरीले सांपों की पूंछ के नीचे स्केल्स की सिर्फ एक ही लाइन होती है. 

वहीं बिना जहर वाले सांपों में स्केल्स की 2 लाइनें साफ दिखाई देती हैं. रंग की बात करें तो जहरीले सांप अक्सर बहुत ज्यादा चमकीले, गहरे रंग और अजीबोगरीब पैटर्न वाले होते हैं जो एक तरह से खतरे का सिग्नल होते हैं. बिना जहर वाले सांप अक्सर मिट्टी या घास के रंग जैसे होते हैं ताकि वे माहौल में आसानी से छिप सकें.

लेकिन हमेशा ध्यान रखें बिना-जहर वाले सांप भी आक्रामक हो सकते हैं इसलिए उन्हें डराने या मारने की बजाय, सुरक्षित जगह पर जाना और स्नेक एक्सर्ट को बुलाना समझदारी रहेगी. इसके अलावा घर के आसपास गंदगी, कबाड़ या झाड़ियां जमा न होने दें, क्योंकि चूहे और मेंढक का शिकार करने के चक्कर में ही सांप आपके घर तक पहुंचते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »