How to get rid of pigeons: बालकनी में कबूतरों का आना हो जाएगा बंद! बस कटोरे में भरकर रख दें ये चीजें

बालकनी में कबूतरों की गंदगी और उनके 'आतंक' से कई लोग परेशान रहते हैं क्योंकि वो काफी गंदगी फैलाते हैं और वहीं पर अपना घोंसला भी बना लेते हैं. आपके किचन में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों से भी कबूतरों को घर से दूर रखा जा सकता है.

Advertisement
घर की बालकनी में कबूतर यदि घोंसला बना लें तो काफी गंदगी करते हैं. (Photo: AI Generated) घर की बालकनी में कबूतर यदि घोंसला बना लें तो काफी गंदगी करते हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

How to get rid of pigeons: अक्सर आपने देखा होगा फ्लैट, बंगले या घरों की खिड़की की बाहर कबूतर अपने अड्डा बना लेते हैं और वे न केवल गंदगी फैलाते हैं, बल्कि उनकी बीट और झड़ने वाले पंखों से सांस और फेफड़ों से संबंधित बीमारियां और और एलर्जी का जोखिम भी बढ़ जाता है. लोग अक्सर इन्हें भगाने के लिए कटीले तारों या महंगे नेट का इस्तेमाल करते हैं, जो देखने में अच्छे नहीं लगते. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर के किचन में रखी कुछ चीजें भी कबूतरों को बालकनी या खिड़की से दूर रख सकती हैं. तो आइए वो कौन सी चीजें हैं जो कबूतरों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए खिड़की से दूर रख सकती हैं, उनके बारे में जान लीजिए.

Advertisement

सिरका और पानी (White Vinegar and Water)

कबूतरों को भगाने के लिए सफेद सिरका काफी कारगर हथियार साबित हो सकता है. यदि आप अपनी बालकनी, खिड़की के पास या फिर जहां कबूतर आते हैं, वहां पानी और उसमें सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर एक कटोरी में रख देते हैं तो इस लिक्विड की तीखी और एसिडिक गंध के कारण कबूतर दूर रहेंगे क्योंकि ये गंध उन्हें पसंद नहीं होती. 

तीखे मसाले (Spices)

यदि आप लाल मिर्च या काली मिर्च बालकनी में अपनी रेलिंग के पास छिड़क देते हैं या फिर कटोरी में रखदेते हैं तो उसकी गंध से कबूतर वहां नहीं आएंगे. 

दालचीनी (Cinnamon)

दालचीनी की महक भी कबूतरों को बिल्कुल रास नहीं आती. बालकनी दालचीनी का पाउडर या तेल उन जगहों पर लगाएं जहां वे बैठते हैं. आप दालचीनी के कुछ टुकड़े उनके बैठने वाली जगह पर डाल दें और फिर इसका कमाल देखें.

Advertisement

लहसुन  (Garlic)

बालकनी लहसुन की कलियों को पीसकर पानी में घोल लें और इस पानी का छिड़काव उन कोनों में करें जहां कबूतर घोंसला बनाते हैं. लहसुन की तेज गंध उन्हें वहां टिकने नहीं देगी. 

पुदीने का तेल (Peppermint Oil)

बालकनी में पुदीने का तेल की स्ट्रॉन्ग महक कबूतरों को भ्रमित करती है इसलिए आप चाहें तो कटोरी में भरकर पुदीने का तेल रख सकते हैं. या फिर उसका स्प्रे भी कर सकते हैं.

ये भी हैं कबूतर भगाने के तरीके

चमकने वाली पुरानी सीडी, एल्युमिनियम फॉयल भी काम करती हैं. दरअसल, बालकनी में सूरज की रोशनी जब इन चमकदार चीजों पर पड़ती है तो होने वाली चकाचौंध से पक्षी डरकर वहां नहीं उतरते. 

लेकिन इनके साथ-साथ सफाई का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. कबूतर हमेशा भोजन और पानी की तलाश में एक ही जगह पर बार-बार लौटते हैं. यदि आपकी बालकनी में पालतू जानवरों का खाना या पानी खुला रहता है, तो उसे तुरंत हटा दें. साथ ही, बालकनी को समय-समय पर धोते रहें ताकि पुरानी बीट की गंध खत्म हो जाए जो अक्सर दूसरे कबूतरों को वहां आकर्षित करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement