Wooden Spoons Cleaning: गंदे और बेजान लकड़ी के चम्मचों में लौट आएगी नई जैसी चमक, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक

लकड़ी के चम्मच रोजाना इस्तेमाल से धीरे-धीरे गंदे, बदरंग और बदबूदार हो सकते हैं. सिर्फ पानी से इनकी सफाई काफी नहीं होती. मगर कुछ आसान घरेलू उपाय से आप अपने लकड़ी के चम्मचों की डीप क्लीनिंग कर उनकी चमक वापस ला सकते हैं.

Advertisement
लकड़ी के चम्मचों को साफ रखना चाहिए. (PHOTO:AI) लकड़ी के चम्मचों को साफ रखना चाहिए. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

Wooden Spoons Cleaning Tips: रसोई में खाना बनाते समय इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की सफाई बहुत जरूरी होती है, क्योंकि अगर उनकी समय रहते या अच्छे से सफाई नहीं करते हैं तो इससे खाने पर भी असर पड़ सकता है. पीतल-स्टील के अलावा एक बार फिर से किचन में लकड़ी के चम्मचों का लोग खूब इस्तेमाल कर रहे हैं और यह दिखने में भी अच्छे लगते हैं और कुकिंग में काफी काम भी आते हैं. मगर परेशानी इनको साफ रखने में आती है, क्योंकि रोजाना इस्तेमाल से इनका कलर फीका पड़ जाता है और यह गंदे दिखने लगते हैं. 

Advertisement

इतना ही नहीं इनमें तेल, मसालों की गंध और खाने के छोटे-छोटे कण जमा हो सकते हैं, ऐसे में सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं होता. लकड़ी के चम्मचों की महीने में कम से कम एक बार डीप क्लीनिंग जरूरी होती है. इसके लिए आपको महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है, घर में मौजूद चीजों की मदद से आप अपने लकड़ी के चम्मचों को साफ करने के साथ-साथ उनकी खोई हुई चमक भी वापस ला सकते हैं.

लकड़ी के चम्मचों की डीप क्लीनिंग के लिए जरूरी चीजें

  • पानी
  • 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा
  • नारियल तेल
  • एक गहरा बर्तन
  • साफ कपड़ा

कैसे करें लड़की के चम्मचों की डीप क्लीनिंग?

  1. सबसे पहले एक गहरे बर्तन में इतना पानी लें कि आपके लकड़ी के चम्मच उसमें अच्छी तरह डूब जाएं. अब पानी को अच्छी तरह उबाल लें.
  2. उबलते पानी में 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद लकड़ी के चम्मचों को इस पानी में डालकर कुछ देर के लिए भिगोकर छोड़ दें.
  3. कुछ देर बाद चम्मचों को सावधानी से पानी से बाहर निकालें. इसके बाद उन्हें साफ पानी से हल्का धोकर एक साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें.

खोई चमक लाने के लिए लगाएं ये तेल

Advertisement

जब लकड़ी के चम्मच पूरी तरह सूख जाएं, तब उन पर थोड़ा सा नारियल तेल लगाएं. साफ कपड़े या उंगलियों की मदद से तेल को चम्मच की पूरी सतह पर अच्छी तरह फैला दें. नारियल तेल लकड़ी को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है और चम्मचों की सूखी, बेजान सतह पर चमक लौटाने में मदद मिलती है.

महीने में एक बार जरूर करें यह सफाई

लकड़ी के चम्मचों को रोजाना इस्तेमाल के बाद धोकर अच्छी तरह सुखाना जरूरी है. वहीं, महीने में एक बार बेकिंग सोडा वाले गर्म पानी से डीप क्लीनिंग करने से जमा गंदगी और बदबू को कम करने में मदद मिल सकती है.

ध्यान रखें कि लकड़ी के चम्मचों को लंबे समय तक पानी में भिगोकर न छोड़ें और इस्तेमाल से पहले उन्हें पूरी तरह सुखा लें. तो अगली बार अपने किचन के लकड़ी के चम्मचों को नजरअंदाज न करें. महीने में सिर्फ एक बार यह आसान क्लीनिंग रूटीन अपनाकर उन्हें साफ, फ्रेश और चमकदार बनाए रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »