Hair loss tips for men: पुरुष बालों में कभी न लगाएं ये 2 चीजें, वरना हो सकते हैं गंजे! शहनाज हुसैन ने बताया

आज के इस आर्टिकल में जानिए क्यों ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन पुरुषों को केमिकल शैंपू और हेयर डाई से दूर रहने की सलाह देती हैं. ये चीजें न सिर्फ बालों को कमजोर कर सकती हैं बल्कि आपकी सेहत पर भी बुरा असर डाल सकती हैं.

Advertisement
शहनाज हुसैन ने पुरुषों को हेयर केयर के टिप्स दिए हैं. (Photo: AI Generated) शहनाज हुसैन ने पुरुषों को हेयर केयर के टिप्स दिए हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST

Hair loss tips for men: कम उम्र में ही बाल सफेद होना और हेयर फॉल एक आम समस्या बन गई है. इसे छिपाने के लिए अधिकतर पुरुष बिना सोचे-समझे केमिकल युक्त शैंपू और हेयर डाई का इस्तेमाल करने लगते हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन का मानना है कि ये आदत आपके बालों और स्कैल्प के लिए बेहद नुकसानदेह साबित हो सकती है. शहनाज के मुताबिक, बाजार में मिलने वाले ज्यादातर शैंपू और रंगों में ऐसे हार्श केमिकल्स होते हैं जो बालों की नेचुरल क्वालिटी को छीन लेते हैं और उन्हें जड़ से कमजोर बना देते हैं.

Advertisement

क्यों खतरनाक हैं केमिकल प्रोडक्ट्स?

केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स में मौजूद पैराफेनिलिडेमाइन (PPD), अमोनिया और सल्फेट जैसे तत्व स्कैल्प के जरिए शरीर के अंदर तक पहुंच सकते हैं. हेल्थलाइन के अनुसार, ये केमिकल्स न केवल स्कैल्प में जलन और एलर्जी का कारण बनते हैं बल्कि बार-बार इनके इस्तेमाल से बालों का गिरना भी तेजी से बढ़ जाता है.

कई रिसर्च में यह भी सामने आया है कि कुछ हेयर डाई के लंबे समय तक उपयोग से शरीर के अंगों, विशेषकर किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है क्योंकि शरीर इन टॉक्सिन्स को फिल्टर करने की कोशिश करता है. नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक, केमिकल रंगों का अधिक उपयोग हेयर फॉलिकल्स को डैमेज कर सकता है जिससे बाल पतले और बेजान हो जाते हैं.

नेचुरल केयर की तरफ बढ़ें कदम

शहनाज हुसैन खुद भी केमिकल डाई के सख्त खिलाफ हैं. उनका कहना है कि अच्छी और हेल्दी हेयर केयर के लिए नेचुरल चीजों का सहारा लेना सबसे बेस्ट सॉल्यूशन है. यदि आप अपने बालों को कलर करना चाहते हैं तो मेहंदी और इंडिगो जैसे नेचुरल ऑप्शंस का इस्तेमाल करें.

Advertisement

इसके अलावा बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए आप घर पर बने हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें दही, अंडे और कॉफी पाउडर जैसे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये नेचुरल सॉल्यूशन बिना किसी साइड इफेक्ट के बालों को पोषण देते हैं और उनकी हेल्थ को बनाए रखने में मदद करते हैं.

हेयर केयर में रखें ये पैशेंस

किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले हमेशा पैच टेस्ट जरूर करें. चाहे वो नेचुरल ही क्यों न हो, कभी-कभी स्किन रिएक्शन हो सकता है. हेयर केयर एक ऐसा प्रोसेस है जिसमें आपको पैशेंस रखना जरूरी है.

केमिकल्स का इस्तेमाल बंद करके जब आप नेचुरल प्रोडक्ट्स पर शिफ्ट होते हैं तो बालों को रिकवर होने में थोड़ा समय लगता है. इसलिए अपनी हेयर केयर रूटीन में बदलाव लाएं, हेल्दी डाइट लें और केमिकल वाली चीजों से दूरी बनाकर रखें ताकि आपके बाल लंबे समय तक हेल्दी और घने बने रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »