क्या सफेद बालों को सच में दोबारा काला किया जा सकता है? जावेद हबीब ने बताई हकीकत

बढ़ती उम्र या जेनेटिक्स के कारण सफेद हुए बालों को दोबारा कुदरती रूप से काला करना मुमकिन नहीं है. हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने इसका सच बताया है जो सभी को जानना जरूरी है.

Advertisement
बालों को काला करने के लिए लोग तरह-तरह के ट्रीटमेंट भी लेते हैं. (Photo: ITG) बालों को काला करने के लिए लोग तरह-तरह के ट्रीटमेंट भी लेते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

Grey Hair Reversal: आजकल सिर्फ अधिक उम्र के ही लोगों के बाल सफेद नहीं होते बल्कि कम उम्र के लोगों पर भी इसका असर दिख रहा है. बालों को काला करने के लिए लोग तरह-तरह के शैंपू, कंडीशनल और अलग-अलग प्रकार के हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन आपने कभी सोचा है कि क्या सच में सफेद बालों को फिर से काला किया जा सकता है? इस पर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने इस बात का जवाब दिया है. उनका कहना है कि एक बार जब बाल पूरी तरह सफेद हो जाते हैं तो उन्हें प्राकृतिक रूप से काला करना संभव नहीं होता.

Advertisement

जावेद हबीब ने क्या बताया कारण?

जावेद हबीब के मुताबिक, बालों का सफेद होना एक नेचुरल प्रोसेस है. जब बालों के फॉलिकल्स में पिगमेंटेशन खत्म हो जाता है तो बाल सफेद होने लगते हैं. यदि किसी के बाल जेनेटिक्स या उम्र बढ़ने के कारण सफेद हो रहे हैं तो उन्हें किसी भी तेल, शैम्पू या घरेलू नुस्खे से इन्हें दोबारा काला नहीं किया जा सकता.

ऐसी स्थिति में केवल हेयर कलर, डाई या मेहंदी के जरिए ही उन्हें ब्लैक लुक दिया जा सकता है.

क्या कहता है मेडिकल साइंस?

Healthline की एक रिसर्च का कहना है कि बालों का प्राकृतिक काला रंग मेलानिन नाम के पिगमेंट पर निर्भर करता है. उम्र बढ़ने के साथ फॉलिकल्स में मेलानिन का प्रोडक्शन धीमा हो जाता है और बाल सफेद होने लगते हैं.

साइंस भी इस बात की पुष्टि करता है कि यदि बाल उम्र या जेनेटिक्स के कारण सफेद हुए हैं, तो उन्हें रिवर्स नहीं किया जा सकता. हालांकि, समय से पहले सफेद हुए बालों का कारण यदि न्यूट्रिशन की कमी या कुछ और है तो डॉक्टर की सलाह लेकर इस प्रोसेस को धीमा किया जा सकता है.

Advertisement

कब दोबारा काले हो सकते हैं बाल?

मेडिकल न्यूज टुडे का कहना है, यदि किसी व्यक्ति के बाल विटामिन B-12, आयरन, कॉपर या फोलेट की कमी के कारण समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो सही सप्लीमेंट्स और बैलेंस्ड डाइट की मदद से बालों का असली रंग वापस लौट सकता है.

इसके अलावा अधिक स्ट्रेस या थायराइड जैसी मेडिकल कंडीशन के इलाज के बाद भी कुछ मामलों में बाल काले हो सकते हैं.  इसलिए बालों का ख्याल रखने के लिए खानपान में हरी सब्जियां और एंटीऑक्सीडेंट्स शामिल जरूर करें. प्रोटीन से भरपूर डाइट लें और स्ट्रेस फ्री रहने के लिए वर्कआउट करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »