Dalchini Uses at Home: भारतीय रसोई में मसाले हमेशा मौजूद होते हैं और इनसे ही खाने का स्वाद दोगुना होता है. भारतीय खाने का असली स्वाद ही इन मसालों से आता है. सूखे मसालों में दालचीनी लगभग हर भारतीय रसोई में मौजूद होती है. ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल पुलाव, बिरयानी, सब्जी, मिठाइयों या चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटा-सा मसाला सिर्फ खाने तक ही सीमित नहीं है?
दालचीनी का इस्तेमाल सिर्फ खाने में ही नहीं होता है, यह बड़े काम की चीज है और घर में कई कामों में आप इसका यूज कर सकते हैं. यह अपनी खुशबू और प्राकृतिक गुणों की वजह से कई घरेलू कामों में भी फायदेमंद है. अगर आपके किचन में दालचीनी रखी है, तो आप उससे कई छोटे-छोटे काम आसानी से कर सकते हैं, आप सोच रहे होंगे कि दालचीनी का कैसे इस्तेमाल कर सकते है, तो इस आर्टिकल में आप आपको बताते हैं कि दालचीनी आपके घर में कैसे काम आती है.
इन कामों में दालचीनी का करें इस्तेमाल
होममेड रूम फ्रेशनर
अगर आप कमरे में बिना केमिकल वाले फ्रेशनर की हल्की खुशबू चाहते हैं, तो एक पैन में पानी गर्म करें. इसमें दालचीनी की 2 से 3 स्टिक, कुछ लौंग और संतरे या नींबू के छिलके डालकर कुछ देर उबालें. इस तरह आप दालचीनी से होममेड रूम फ्रेशनर बना सकते हैं और इसके छिड़काव से पूरे घर में ताजगी भरी खुशबू फैल जाती है.
फ्रिज और अलमारी की बदबू कम करने में
बारिश के दिनों में अलमारी में और फ्रिज में पुरानी सब्जियों की वजह से कई बार बदबू आने लगती है. ऐसे में आप दालचीनी की स्टिक या इसका थोड़ा-सा पाउडर एक छोटे कपड़े या कटोरी में रखकर फ्रिज या अलमारी में रख सकते हैं. इसे अलमारी और फ्रिज में हल्की और प्राकृतिक खुशबू बनी रहती है. हालांकि, यह सफाई का ऑप्शन नहीं है, इसलिए नियमित सफाई भी जरूरी है.
चींटियों को दूर रखने में
दालचीनी से आप घर में आने वाली चींटियों को भी दूर भगा सकते हैं, क्योंकि इसकी स्मेल से वो दूर भागती हैं. आमतौर पर पुराने जमाने से ही लोग दालचीनी पाउडर का इस्तेमाल उन जगहों पर करते हैं, जहां से चींटियां आती हैं. इसकी तेज खुशबू कुछ कीड़ों को उस रास्ते से दूर रखने में मदद कर सकती है. हालांकि, इसका असर हर जगह और हर स्थिति में अलग हो सकता है.
चाय और कॉफी का स्वाद बढ़ाने के लिए
अगर आप रोजाना चाय या कॉफी पीते हैं, तो उसमें दालचीनी का छोटा-सा टुकड़ा या एक चुटकी पाउडर मिलाकर स्वाद और खुशबू को नया ट्विस्ट दे सकते हैं. यह बिना ज्यादा मेहनत के ड्रिंक का फ्लेवर बढ़ा देता है. नॉर्मल चाय और कॉफी को मार्केट जैसा फ्लेवर भी देता है और टेस्टी भी बनाता है.
त्योहारों और होम डेकोरेशन में
दालचीनी की स्टिक का इस्तेमाल मोमबत्तियों, पोटपोरी, गिफ्ट पैकिंग और टेबल डेकोरेशन में भी किया जाता है. इसकी प्राकृतिक खुशबू और खूबसूरत लुक डेकोरेशन को और भी खास बना देती है.
DIY पोटपौरी बनाने में
सूखे फूल, संतरे के छिलके, लौंग और दालचीनी स्टिक को एक बाउल में सजाकर पोटपौरी तैयार की जा सकती है. यह कमरे की सजावट के साथ-साथ हल्की खुशबू भी बनाए रखने में मदद करती है.
इन बातों का ध्यान रखें
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क