How To Clean Coffee Mug: अगर आपकी सुबह की शुरुआत भी एक कप गर्मागर्म कॉफी से होती है, तो आप हो ना हो उसे अपने पसंदीदा मग में ही पीना पसंद करते होंगे. लेकिन रोजाना कॉफी पीने की वजह से धीरे-धीरे मग के अंदर भूरे रंग के जिद्दी दाग और रिंग्स जमने लगते हैं, जो नॉर्मल डिशवॉशिंग लिक्विड की धुलाई से आसानी से नहीं निकलते हैं. इन निशानों की वजह से कुछ ही दिन में नया कॉफी मग भी गंदा और धब्बेदार लगने लगता है.
कॉफी मग पर जमे दागों को ज्यादातर लोग हटाने के लिए जोर-जोर से रगड़ते हैं या महंगे क्लीनर खरीद लेते हैं. हालांकि, ऐसा करने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में मौजूद कुछ साधारण सी चीजें ही इन जिद्दी कॉफी के दागों को बिना ज्यादा मेहनत और बिना मग को नुकसान पहुंचाए मिनटों में साफ कर सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसे आसान और असरदार घरेलू तरीके, जिनकी मदद से आपका पुराना और बदरंग मग फिर से नया जैसा चमक उठेगा.
1. बेकिंग सोडा से मिनटों में हटेंगे कॉफी के दाग: अगर मग पर हल्के या थोड़े जिद्दी दाग हैं, तो इन्हें साफ करने का सबसे आसान और असरदार तरीका बेकिंग सोडा है.
कैसे करें इस्तेमाल?
अगर दाग पूरी तरह न जाए, तो पेस्ट को थोड़ी देर और लगा रहने दें या सॉफ्ट ब्रश की मदद लें.
2. सफेद मग के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड: अगर आपका मग सफेद या हल्के रंग का है और उस पर पुराने दाग जम गए हैं, तो 3% हाइड्रोजन पेरॉक्साइड सॉल्यूशन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल?
ध्यान रखें कि हाइड्रोजन पेरॉक्साइड में हल्का ब्लीचिंग असर होता है, इसलिए इसे किसी भी कलरफुल मग पर इस्तेमाल न करें.
3. डिशवॉश लिक्विड और सिरका भी करेंगे कमाल: अगर घर में बेकिंग सोडा नहीं है, तो डिशवॉश लिक्विड भी दाग हटाने में मदद कर सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
बार-बार दाग पड़ने से कैसे बचाएं?
अगर आप चाहते हैं कि आपके मग लंबे समय तक साफ और चमकदार बने रहें, तो एक छोटी-सी आदत अपनाएं.
कॉफी खत्म होते ही मग को तुरंत पानी से धो दें.
कॉफी के दाग या बूंदों को लंबे समय तक मग में जमा न रहने दें.
जितनी जल्दी मग साफ करेंगे, उतनी ही कम संभावना होगी कि उस पर जिद्दी दाग बनें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क