नारियल पानी के बढ़ते दामों से हैं परेशान? गर्मियों में उसकी जगह पिएं 'फ्री' की ये ड्रिंक, शरीर रहेगा कूल और पोषण रहेगा भरपूर

Cheap Substitute Of Coconut Water: गर्मियों में खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए अगर आप महंगा नारियल पानी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो केले के तने का जूस एक सस्ता ऑप्शन हो सकता है. विटामिंस, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर ये जूस न केवल शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है, बल्कि हेल्दी भी रखता है.

Advertisement
केले के तने के जूस में बी6 से लेकर पोटैशियम तक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. (Photo: ITG) केले के तने के जूस में बी6 से लेकर पोटैशियम तक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

Cheap Substitute Of Coconut Water: नारियल पानी हेल्थ के लिए कितना अच्छा है इस बात से कोई अनजान नहीं है. हेल्थ एक्सपर्ट्स से लेकर डॉक्टर्स तक गर्मियों में लोगों को नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं. सड़ी गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने के लिए ज्यादातर लोग रोजाना नारियल पीते हैं. लेकिन इसकी कीमत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से हर किसी के लिए इसे रोजाना खरीदना आसान नहीं होता.

ऐसे में अगर आप सस्ते में शरीर को नारियल पानी जितना ही पोषण देना चाहते हैं, तो आपके लिए केले के तने का जूस बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है. जी हां, केला ही नहीं उसका तना भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. ये सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है. साथ ही इसका जूस गर्मियों में ठंडक बनाए रखने के लिए भी कारगर है. खास बात ये है कि अगर आपके घर में केले का पेड़ है, तो ये जूस बनाने के लिए आपको एक भी पैसा खर्च नहीं करना होगा. आप फ्री में ये जूस बना सकते हैं.

पोषक तत्वों से भरपूर होता है केले का तना
केले के तने में एक-दो नहीं बल्कि कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी और हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. इसका जूस पीने से शरीर में विटामिन बी6, पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम की कमी पूरी हो सकती है. ये सभी न्यूट्रिएंट्स शरीर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. 

Advertisement

गर्मियों में रखता है शरीर को हाइड्रेटेड
तेज धूप और पसीने की वजह से गर्मियों में शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. लेकिन अगर आप केले के तने का जूस पीते हैं, तो आपके शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाएगी. दरअसल, इसमें पानी की मात्रा अच्छी होती है, जो शरीर को ठंडक देने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर सकती है.

किडनी की सफाई में हो सकता है मददगार
केले के तने को किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद गुण शरीर की गंदगी और टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं. कहा जाता है कि ये किडनी स्टोन कि समस्या में भी असरदार है.

वजन कम करने में मददगार
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो केले के तने के जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार भूख नहीं लगती.

Advertisement

ब्लड प्रेशर और शुगर करता है कंट्रोल
केले के तने में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मददगार माना जाता है. हालांकि, इसे पीने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.

घर पर कैसे बनाएं केले के तने का जूस
केले के तने का जूस तैयार करना बहुत ही आसान है.

1. जूस बनाने के लिए केले के तने के अंदर वाले सफेद हिस्से को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
2. इसके बाद इन्हें थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में अच्छे से पीस लें.
3. तैयार मिश्रण को छन्नी या मलमल के कपड़े से छान लें.
4. आप इसमें नींबू का रस, काला नमक या पुदीने की पत्तियां मिला सकते हैं. ये इसका स्वाद बढ़ा देती हैं.

क्यों बन सकता है नारियल पानी का अच्छा ऑप्शन?
ऐसे में अगर आप नारियल पानी की जगह कुछ सस्ता ढूंढ रहे हैं, जो उसकी ही तरह प्रोषण देने वाला हो तो केले के तने का जूस बढ़िया है. ये काफी सस्ता पड़ता है और कई जगहों पर आसानी से मिल भी जाता है. ये आपके शरीर को कम बजट में हाइड्रेटेड और फिट रखने के लिए बढ़िया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »