Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

लिट्टी-चोखा छोड़, ताकत के लिए ये चीजें खाते हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, जानें फिटनेस सीक्रेट

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST
  • 1/8

Vaibhav Sooryavanshi fitness: भारतीय क्रिकेट के सबसे यंग प्लेयर वैभव सूर्यवंशी अभी राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में खेल रहे हैं. उन्होंने काफी कम उम्र में इतना अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका सपना हर युवा क्रिकेटर देखता है. मैदान पर बैटिंग और चौके-छक्के देख अक्सर लोगों को काफी अचंभा भी होता है कि आखिर इतनी कम उम्र में वह कैसे इतना अच्छा खेलते हैं. दरअसल, उनकी इस बल्लेबाजी और ताकत के पीछे कोई जादू नहीं, डिसिप्लिन, डाइट और ट्रेनिंग है. 

वैभव अपनी फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं और उनका मानना है कि एक एथलीट के लिए उसका शरीर ही उसका सबसे बड़ा हथियार है.

(Photo: Instagram/Vaibhav Sooryavanshi)

  • 2/8

डाइट में प्रोटीन और कार्ब्स का सही बैलेंस

वैभव की डाइट मुख्य रूप से लीन प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट वाली होती है. वह अपने दिन की शुरुआत हैवी नाश्ते से करते हैं जिसमें अंडे, ओट्स और ताजे फल शामिल होते हैं. मैच के दौरान एनर्जी लेवल बनाए रखने के लिए वह बीच-बीच में नट्स और हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स लेते हैं. उनका फोकस इस बात पर रहता है कि शरीर को पर्याप्त रिकवरी मिले.

(Photo: Instagram/Vaibhav Sooryavanshi)

  • 3/8

ताकत देने वाला ब्रेकफास्ट

वैभव अपने दिन की शुरुआत प्रोटीन से भरपूर नाश्ते से करते हैं. उबले अंडे और ओट्स उनकी पहली पसंद हैं, जो उन्हें लंबी प्रैक्टिस के लिए जरूरी एनर्जी और मजबूती प्रदान करते हैं.
 

(Photo: Instagram/Vaibhav Sooryavanshi)
 

Advertisement
  • 4/8

घर का सादा खाना

बाहर के खाने के बजाय वैभव घर के बने खाने पर भरोसा करते हैं. दाल, चपाती और हरी सब्जियां उनके शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देती हैं, जिससे शरीर फिट रहता है.

(Photo: Instagram/Vaibhav Sooryavanshi)

  • 5/8

हाइड्रेशन है जरूरी

मैदान पर घंटों पसीना बहाने के बाद शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए वैभव नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लेते हैं. सही हाइड्रेशन ही उनकी फुर्ती का असली राज है.

(Photo: Instagram/Vaibhav Sooryavanshi)

  • 6/8

जंक फूड से सख्त परहेज

वैभव ने बहुत कम उम्र में ही मीठा और फास्ट फूड छोड़ दिया था. उनका मानना है कि फिटनेस के लिए अनुशासन जरूरी है और जंक फूड खेल में बाधा बनता है.

(Photo: Instagram/Vaibhav Sooryavanshi)

Advertisement
  • 7/8

फल और नट्स का कॉम्बो

प्रैक्टिस के बीच में छोटी भूख मिटाने के लिए वह बादाम, अखरोट और मौसमी फल खाते हैं. यह उन्हें तुरंत एनर्जी देते हैं और फोकस बढ़ाने में भी मदद करते हैं.

(Photo: Instagram/Vaibhav Sooryavanshi)

  • 8/8

एक प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने की राह में वैभव ने बहुत कम उम्र में ही स्वाद से समझौता करना सीख लिया था. उनके पिता ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वैभव को लिट्टी-चोखा खाना काफी पसंद था लेकिन फिटनेस को देखते हुए उन्होंने वो खाना भी छोड़ दिया है.

(Photo: Instagram/Vaibhav Sooryavanshi)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement