Oats Roti Recipe: गेहूं के आटे की जगह ट्राई करें ओट्स की रोटी, सेहत रहेगी बेहतर और स्वाद है लाजवाब

Oats Roti Recipe: अगर आप रोज की नॉर्मल रोटी से अलग कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो ओट्स की रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आज हम आपको घर पर ओट्स की रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप आसानी से फूली-फूली और टेस्टी ओट्स की रोटियां बना सकते हैं.

Advertisement
ओट्स की टेस्टी और हेल्दी रोटी (Photo-ITG) ओट्स की टेस्टी और हेल्दी रोटी (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

Oats Roti Recipe: ओट्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डाइजेशन को बेहतर बनाने, लंबे समय तक पेट भरा रखने और वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं. यही वजह है कि आजकल लोग अपनी डाइट में ओट्स को अलग-अलग तरीके से शामिल करना पसंद कर रहे हैं.

Advertisement

आज हम आपको ओट्स की रोटी बनाना बताएंगे. यह रोटी खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ ग्लूटेन फ्री और पौष्टिक होती है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि ओट्स की रोटी को कैसे बना सकते हैं और इसे बनाते वक्त किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

इंग्रेडिएंट्स (2 लोगों के लिए)

1 कप ओट्स का आटा
1 कप पानी
1 छोटा चम्मच घी
1/4 छोटा चम्मच नमक

ओट्स की रोटी कैसे बनाते हैं?

  1. सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें. इसके बाद इसे छलनी से छान लें, ताकि दरदरा हिस्सा अलग हो जाए और आपको महीन ओट्स का आटा मिल जाए.
  2. अब एक पैन में एक कप पानी उबालें. पानी उबलने लगे तो उसमें घी और नमक डाल दें. फिर धीरे-धीरे ओट्स का आटा डालते हुए अच्छे से मिलाएं, ताकि उसमें कोई गांठ न रह जाए.
  3. इसके बाद मिश्रण को ढककर लगभग 10 मिनट के लिए रख दें. जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तब इसे एक बर्तन में निकालकर अच्छी तरह गूंद लें और मुलायम आटा तैयार कर लें.
  4. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. चूंकि ओट्स की रोटी बेलते समय टूट सकती है, इसलिए बटर पेपर का इस्तेमाल करें. बटर पेपर पर थोड़ा सा सूखा आटा छिड़कें और उस पर लोई रखें. फिर ऊपर से दूसरा बटर पेपर रखकर धीरे-धीरे बेल लें या किसी प्लेट से हल्के हाथों से दबाकर रोटी का आकार दें.
  5. अब तवा गर्म करें और तैयार रोटी को तवे पर रखें. रोटी को दोनों तरफ से पलटते हुए मीडियम गैस पर अच्छी तरह सेंक लें.
  6. अब आपकी ओट्स की सॉफ्ट रोटी तैयार है. इसे सब्जी या दाल के साथ गरमा-गरम परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »