Moong Dal Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. हालांकि, सुबह की जल्दबाजी में अक्सर समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो और आसानी से बन भी जाए. ऐसे में मूंग दाल से बना चीला आपके के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. मूंग दाल से बना चीला प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है.
इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि मूंग दाल चील कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
1 कप मूंग दाल
1 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
½ छोटा चम्मच जीरा
¼ छोटा चम्मच हल्दी
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
तेल (सेकने के लिए)
नमक स्वादानुसार
पानी (आवश्यकतानुसार)
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क