Thatte Idli Recipe: रुई जैसी नरम और प्लेट जितनी बड़ी! आखिर क्यों इतनी फेमस है कर्नाटक की 'थट्टे इडली'? नोट करें बिदादी स्टाइल रेसिपी

थट्टे इडली (Thatte idli), जो कर्नाटक की गलियों से निकलकर पूरे भारत में लोकप्रिय हुई है, एक अनोखी साउथ इंडियन डिश है। यह इडली पारंपरिक इडली से अलग होती है क्योंकि इसे छोटी प्लेट में बनाया जाता है, जिससे इसका आकार बड़ा और टेक्सचर स्पंजी होता है

Advertisement
थट्टे इडली चपटी होती है. (Photo: ITG) थट्टे इडली चपटी होती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

Thatte Idli Recipe: इडली खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है. चावल और दाल से बनी इडली की आज के समय में काफी सारी किस्में मौजूद हैं लेकिन एक खास किस्म दो कर्नाटक की गलियों से निकलकर देशभर के ब्रेकफास्ट टेबल तक पहुंची, उसे 'थट्टे इडली' नाम से जानते हैं. अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं, तो आपने साधारण इडली तो खूब खाई होगी, लेकिन थट्टे इडली का स्वाद और बनावट इसे सबसे अलग बनाती है. 

Advertisement

'थट्टे' का कन्नड़ भाषा में अर्थ होता है 'प्लेट'. यानी वो इडली जो कटोरी या सांचे में नहीं, बल्कि एक छोटी प्लेट में तैयार की जाती है. गोल प्लेट जैसी बड़ी और फूली हुई इस इडली की पहचान इसके सॉफ्ट टेक्सचर और अनोखे स्वाद से होती है. पहले ये सिर्फ लोकल दुकानों और छोटे होटलों तक सीमित थी, लेकिन सोशल मीडिया और फूड ट्रैवल ब्लॉग्स की बदौलत ‘थट्टे इडली’ अब पूरे देश में लोकप्रिय हो चुकी है. तो आइए जानते हैं बेंगलुरु और चेन्नई से निकलकर फेमस हुई इस इडली को कैसे बनाया जाता है.

थट्टे इडली के बारे में ये भी जानें

एक्सपर्ट बताते हैं कि बेंगलुरु के पास स्थित 'बिदादी' नाम की जगह है और थट्टे इडली वहीं से फेमस हुई है. सालों पहले वहां के लोकल होटल्स ने इडली को एक नया आकार देने के लिए प्लेट में इडली बनाना शउरू किया था. धीरे-धीरे बिदादी में मैसूर और बेंगलुरु के बीच सफर करने वाले यात्रियों को ये इडली काफी पसंद आने लगी. धीरे-धीरे इसकी सॉफ्टनेस और अनोखे साइज की चर्चा पूरे कर्नाटक में फैल गई और आज धीरे-धीरे पूरे भारत में थट्टे इडली बड़े चाव से खाई जाती है.

Advertisement

साधारण इडली छोटी और गोल होती है, लेकिन थट्टे इडली आकार में बड़ी और पतली होती है. इसे बनाने के लिए खास तरह की स्टील की प्लेटों का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका टेक्सचर है. इसमें साबूदाने का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे एक्स्ट्रा स्पंजी और सफेद बनाता है. 

थट्टे इडली बनाने के लिए सामग्री

  • चावल: 3 कप
  • उड़द दाल: 1 कप
  • साबूदाना: 1/2 कप
  • पोहा: 1/2 कप
  • नमक: स्वादानुसार

थट्टे इडली बनाने का तरीका

थट्टे इडली बनाने के लिए सबसे पहले चावल, उड़द दाल और साबूदाने को अलग-अलग बर्तनों में 5 से 6 घंटों के लिए भिगो दें. साथ ही जब आप इन तीनों को पीस रहे हों पोहा को उससे 15 मिनट पहले पानी में गलाएं.

सबसे पहले उड़द दाल को हल्का पानी डालकर बारीक पीस लें और फिर इसके बाद चावल, साबूदाना और पोहा को दरदरा पीसें.

दाल और बाकी मिश्रण को एक बड़े बर्तन में मिलाएं और अच्छी तरह फेंटें. फिर उस घोल को कम से कम 8 से 10 घंटे के लिए खमीर उठाने के लिए छोड़ दें.

जब बैटर तैयार हो जाए, तो इसमें नमक मिलाएं और छोटी-छोटी प्लेट में थोड़ा तेल लगाएं और बैटर को फैलाएं. स्टीमर में इन प्लेटों को रखकर 10 से 12 मिनट तक भाप में पकाएं, आपकी थट्टे इडली बनकर तैयार है. नारियल की चटनी, गन पाउडर और सांभर के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement