How To Peel Garlic Easily And Fast: लहसुन छीलने में लगता है बहुत समय? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, मिनटों में हो जाएगा काम

How To Peel Garlic Easily And Fast: क्या सब्जी बनाने से पहले लहसुन छीलना आपको रसोई का सबसे उबाऊ और झंझट वाला काम लगता है? अगर हां, तो आज हम आपको लहसुन छीलने के कुछ आसान तरीके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप इसकी ढेरों कलियों को आसानी से छील सकते हैं.

Advertisement
लहसुन आसानी से छीलने के लिए आप उसे पानी में भिगोकर रख सकते हैं. (Photo: ITG) लहसुन आसानी से छीलने के लिए आप उसे पानी में भिगोकर रख सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अक्सर लोग उसमें लहसुन का तड़का लगाते हैं. लहसुन खाने का स्वाद तो बढ़ा देता है, लेकिन इसे छीलने का नाम सुनते ही कई लोगों का मूड खराब हो जाता है. छोटी-छोटी कलियों पर चिपका पतला छिलका हटाना लोगों को किसी चैलेंज से कम नहीं लगता है. दरअसल, लहसुन छीलने में काफी समय और मेहनत लगती है, खासकर तब जब किसी रेसिपी के लिए ज्यादा मात्रा में लहसुन तैयार करना हो.

लहसुन को जल्दी छीलने के लिए अक्सर लोग चाकू या नाखून की मदद लेते हैं, लेकिन फिर भी समय लगता है. अगर आपको भी लहसुन छीलने में आलस आता है और आप इस झंझट से परेशान हैं, तो कुछ आसान किचन ट्रिक्स आपकी मुश्किल को मिनटों में आसान बना सकती हैं. इन ट्रिक्स की मदद से लहसुन का छिलका बिना ज्यादा मेहनत के फटाफट उतर जाएगा और आपका काफी समय भी बचेगा.

Advertisement

1. चाकू से हल्का दबाएं, छिलका खुद ढीला हो जाएगा: अगर आपको सिर्फ कुछ कलियां छीलनी हैं, तो उन्हें कटिंग बोर्ड पर रखें और चाकू के सपाट हिस्से से हल्का दबाव दें. जैसे ही कली थोड़ा दबेगी, उसका छिलका ढीला पड़ जाएगा और आसानी से निकल जाएगा. ये तरीका कई लोगों का पसंदीदा है क्योंकि इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती है.

2. ज्यादा लहसुन है तो अपनाएं शेक वाला तरीका: जब एक साथ कई कलियां छीलनी हों, तो उन्हें किसी डिब्बे या दो बर्तनों के बीच बंद करके कुछ सेकंड जोर से हिलाएं. छिलके रगड़ और टकराव की वजह से अलग होने लगते हैं. कई कुकिंग एक्सपर्ट्स इसे लहसुन छीलने के सबसे तेज तरीकों में से एक मानते हैं.

3. पानी में भिगोने की ट्रिक करेगी काम: अगर लहसुन का छिलका बहुत ज्यादा चिपका हुआ है, तो कलियों को कुछ देर पानी में भिगो दें. कलियां पानी में भिगोने से लहसुन की बाहरी लेयर नरम हो जाती है और बाद में उंगलियों से आसानी से निकल जाती है.

Advertisement

4. माइक्रोवेव का इस्तेमाल भी कर सकते हैं: जल्दी में हैं तो लहसुन की कलियों को कुछ सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख सकते हैं. जैसे ही इन्हें हल्की गर्मी मिलती है, वैसे ही छिलका ढीला पड़ जाता है और आसानी से उतर जाता है. हालांकि इस तरीके में लहसुन थोड़ा सॉफ्ट हो सकता है, इसलिए इसे जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »