Atta kurkure Recipe: बिना मैदा, बस गेहूं के आटे से बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी कुरकुरे, महीनों तक नहीं होंगे खराब, जानें रेसिपी

क्या आपके बच्चे भी बाजार के अनहेल्दी कुरकुरे खाने की जिद करते हैं? तो ट्राई करें गेहूं के आटे से बनी यह बेहद आसान और क्रिस्पी कुरकुरे रेसिपी. यह स्नैक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है और इसे आप महीनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं.

Advertisement
आटे से करारे कुरकुरे बना सकते हैं.  (PHOTO:AI) आटे से करारे कुरकुरे बना सकते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

Atta kurkure Recipe: बच्चे हो या बड़े बाजार में मिलने वाले कुरकुरे खूब खाते हैं, लेकिन अगर आप अपनी हेल्थ की वजह से बाहर की चीजें नहीं खाते हैं. लेकिन आपका मन बार-बार कुरकुरे-चिप्स जैसी चीजों की तरफ भागता है, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब आप अपने घर पर ही आसानी से गेहूं के आटे के कुरकुरे बना सकते हैं, जिसे बनाना भी बहुत आसान होता है और यह हेल्थ को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं. 

Advertisement

रांची के घरों में आटे से बने कुरकुरे स्नैक्स में जरूर बनाएं जाते हैं और इनको बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामाग्री भी घर में आसानी से मिल जाती है. अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, जो रोटी-सब्जी खाने में ड्रामा करते हैं, उनको आप यह आटे से बने कुरकुरे खिला सकते हैं, यह उनको पोषण भी देगा और इससे उनका पेट भी भर जाएगा. यह रेसिपी आपके बड़े काम आने वाली है,क्योंकि एक बार खाने के बाद आपके बच्चे बाजार के कुरकुरे तो भूल जाएंगे. 

घर पर आटे के कुरकुरे बनाने की आसान रेसिपी

घर के बने कुरकुरों की सबसे अच्छी बात यही होती है कि यह मैदे की बजाय गेहूं के आटे से बनते हैं, इसलिए उनके मुकाबले में हल्के और स्वादिष्ट लगते हैं. 

आटे के कुरकुरे बनाने के लिए सामाग्री

Advertisement
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच तेल 
  • पानी आवश्यकतानुसार
  • तलने के लिए तेल

स्टेप बॉय स्टेप ऐसे बनाएं आटे के कुरकुरे 

  1. एक बड़े बर्तन में आटा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक मिलाएं. इसमें मोयन के लिए 2 बड़े चम्मच तेल डालें और हाथों से अच्छी तरह मिला लें. 
  2. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें, आटे को 15-20 मिनट ढककर रख दें. इसके बाद बड़ी रोटी की तरह बेल लें. 
  3. रोटी बेलने के बाद उसको चाकू या पिज्जा कटर की मदद से पतली-पतली लंबी स्ट्रिप्स या मनचाहे आकार में काट लें.
  4. फिर कड़ाही में तेल गर्म करें. मिडियम फ्लेम पर कुरकुरों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. 
  5. फ्राई करके उनको टिश्यू पेपर पर रखें ताकि उनमें मौजूद एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  6. तलने की बजाय आप इनको 180°C पर 15-20 मिनट बेक करके भी बना सकते हैं.
  7. कुरकुरे फ्राई करने के बाद इनको मैरिनेड करने के लिए आप लाल मिर्च पाउडर, ओरिगैनो व अपने मनपसंद मसाले में मिला सकते हैं. 
  8. हालांकि सिंपल भी काफी टेस्टी लगते हैं और छोटे बच्चों के लिए तो एकदम बढ़िया हैं.

महीनों तक करें स्टोर

Advertisement

आटे से बने कुरकुरों को अगर आप लंबे समय तक खाना चाहते हैं, तो इनको आप बनाने के बाद एक एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख दीजिए. बस जब आपको खाने का मन हो तो इनको निकालकर खा लें. अगर आप सही तरीके से स्टोर करके रखते हैं तो यह महीनों तक चल जाते हैं.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »