How To Make Dhaba Style Dal Tadka: दाल में नहीं आता ढाबे वाला स्वाद? तड़का लगाते समय डालें ये मसाले, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले!

How To Make Dhaba Style Dal Tadka: अगर आप वही रोज की सादी दाल खाकर बोर हो गए हैं, तो इस तड़के से बिल्कुल ढाबे जैसा स्वाद पा सकते हैं. तड़का लगाते समय घी, हींग और मसालों के सही इस्तेमाल से आप अपनी दाल को बना सकते हैं बेहद खुशबूदार और लजीज बना सकते हैं.

Advertisement
दाल में तड़का लगाते वक्त लहसुन और अदरक को धीरे-धीरे भूनना चाहिए.  (Photo: ITG) दाल में तड़का लगाते वक्त लहसुन और अदरक को धीरे-धीरे भूनना चाहिए. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:16 PM IST

How To Make Dhaba Style Dal Tadka:  भारतीय घरों में दाल रोजाना बनाई जाती है. अगर दिन में एक बार दाल-चावल न खाने को मिले तो लोगों को खाना अधूरा लगता है. दाल न केवल लोगों का कंफर्ट फूड है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. लेकिन कई बार लोग एक जैसे स्वाद वाली सादी दाल खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में तब मन में सवाल उठता है कि आखिर ढाबे वाले दाल में ऐसा क्या डालते हैं, जो लोग बड़े चाव से वहां जाकर घर पर बनने वाली दाल ऑर्डर करके खाते हैं. अगर आप सोचते हैं कि ढाबे वाले खास तरह से दाल बनाते हैं, तो आप गलत हैं. 

ढाबे वाले दाल में खुशबू और लाजवाब स्वाद लाने के लिए खास तरह से तड़का लगाते हैं. यही उसके स्वाद का सबसे बड़ा राज होता है.  अगर दाल में सही तरीके से तड़का लगाया जाए, तो सादी दाल भी बेहद स्वादिष्ट और खुशबूदार बन सकती है. आइए जानते हैं दाल में तड़का लगाने का सही तरीका, जिससे आपकी घर की सादी दाल भी ढाबे जैसी स्वादिष्ट और खूबशबूदार बनेगी कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा.

तड़के के लिए सही घी या तेल चुनें: दाल में तड़का लगाने के लिए घी सबसे अच्छा माना जाता है. इससे दाल में बढ़िया खुशबू और शाही स्वाद आता है. अगर आपको घी की खुशबू पसंद नहीं है या हल्का स्वाद पसंद करते हैं, तो सरसों या मूंगफली के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रखें कि घी या तेल अच्छी तरह गर्म होना चाहिए, तभी मसाले अच्छे से पकेंगे.

Advertisement

सबसे पहले डालें जीरा: जब घी या तेल गर्म हो जाए, तब उसमें सबसे पहले जीरा डालें. जीरा चटकने लगे, तो समझिए तड़के की सही शुरुआत हो गई है. ध्यान रहे इस दौरान गैस की आंच मीडियम होनी, ताकि मसाले जलें नहीं.

हींग डालते समय रखें ध्यान: जीरा चटकने के तुरंत बाद एक चुटकी हींग डालें. हींग दाल का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ाता है. लेकिन ज्यादा हींग डालने से दाल का स्वाद कड़वा हो सकता है, इसलिए इसे तड़के में कम मात्रा में ही डालें.

लहसुन और अदरक को धीरे-धीरे भूनें: इसके बाद तड़के में लहसुन और अदरक डालें. इन्हें धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इससे तड़के में फ्लेवर अच्छा आता है और दाल का स्वाद भी बढ़ जाता है.

सूखी लाल मिर्च से बढ़ेगा स्वाद: अदरक-लहसुन के बाद सूखी लाल मिर्च डालें. मिर्च को हल्का तोड़कर डालने से उसकी खुशबू ज्यादा निकलती है. ध्यान रखें कि मिर्च जले नहीं, वरना स्वाद खराब हो सकता है.

Advertisement

प्याज को ज्यादा ब्राउन न करें: अगर आप प्याज खाते हैं और दाल में उसका तड़का लगाना पसंद करते हैं, तो अब प्याज डालें. प्याज को सिर्फ हल्का गोल्डन होने तक ही भूनें. ज्यादा गोल्डन करने से तड़के की खुशबू दब सकती है.

आखिर में डालें पिसे मसाले: हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर जैसे मसालों को हमेशा आखिर में डालें. मसाले डालते ही गैस बंद कर दें या तुरंत दाल में तड़का मिला दें. इससे मसाले जलेंगे नहीं और उनका स्वाद भी बना रहेगा.

तड़का डालने के बाद तुरंत ढक्कन बंद करें: तैयार तड़के को गर्म दाल में डालें और तुरंत बर्तन को ढक दें. ऐसा करने से तड़के की पूरी खुशबू दाल में समा जाती है और स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement