Akki Roti Recipe: चावल के आटे से बनती है कर्नाटक की मशहूर अक्की रोटी, सुबह के नाश्ते के लिए है सबसे बेस्ट

Akki Roti Recipe:  अगर आप रोज के गेहूं की रोटी से हटकर कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो कर्नाटक की मशहूर अक्की रोटी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
गेहूं की रोटी की जगह नाश्ते में झटपट बनाएं कर्नाटक की मशहूर 'अक्की रोटी' (Photo-ITG) गेहूं की रोटी की जगह नाश्ते में झटपट बनाएं कर्नाटक की मशहूर 'अक्की रोटी' (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

Akki Roti Recipe: रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है और लगभग हर घर में रोज बनाई जाती है. लेकिन अगर आप हर दिन गेहूं की रोटी और पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो चावल के आटे से बनी अक्की रोटी जरूर ट्राई करें. यह कर्नाटक का एक मशहूर पारंपरिक नाश्ता है जो अपने स्वाद और सादगी के लिए काफी पसंद किया जाता है. चावल के आटे, प्याज और हल्के मसालों से बनने वाली यह रोटी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ हल्की भी होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे सुबह की जल्दबाजी में भी झटपट बना सकते हैं.

Advertisement

अक्की रोटी को आप टमाटर की चटनी, नारियल की चटनी, दही या अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ परोस सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है. तो आइए जानते हैं कि अक्की रोटी कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है.

अक्की रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 कप चावल का आटा
1 बारीक कटा प्याज
7-8 करी पत्ते (बारीक कटे हुए)
2 बारीक कटी हरी मिर्च
थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 चम्मच जीरा
1/2 कप बारीक कटा हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
जरूरत अनुसार तेल

 अक्की रोटी बनाते कैसे हैं?

  1. अक्की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में चावल का आटा डालें. इसमें प्याज, करी पत्ता, हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए.
  2. इसके बाद हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को एक बार फिर हल्का सा मसल लें.
  3. अब नॉनस्टिक तवा गर्म करें और हल्का तेल लगा दें.
  4. आटे की लोई बनाकर हाथों या प्लास्टिक शीट/बटर पेपर की मदद से रोटी का आकार दें.
  5. रोटी को तवे पर डालें और दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक सेक लें.
  6. अब आपकी गरमा-गरम अक्की रोटी तैयार है. इसे टमाटर की चटनी, नारियल की चटनी, दही, रायता या अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ परोसें. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »