Green Moong Dal Vada Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो ग्रीन मूंग दाल वड़ा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये वड़े स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होते हैं. इनमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर को एनर्जी देने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है.
आज हम आपको घर पर ग्रीन मूंग दाल से हेल्दी और टेस्टी वड़ा बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.
200 ग्राम हरी मूंग दाल
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
4 लहसुन की कलियां
3 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
50 ग्राम हरा धनिया
50 ग्राम पुदीना पत्ते
50 ग्राम डिल के पत्ते (बारीक कटे हुए)
1 इंच दालचीनी स्टिक
1/2 छोटा चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
तेल (तलने के लिए)
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क