Dal Chilla Recipe: बची हुई दाल से बनाएं प्रोटीन से भरपूर टेस्टी चीला, स्वाद ऐसा कि घरवाले मांग-मांग कर खाएंगे

Dal Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते में चीला सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रेकफास्ट में से एक है. आपने कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी दाल से बना चीला खाया है. आज हम आपको बची हुई दाल से हेल्दी और टेस्टी चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
रात की बची दाल को फेंकने की भूल न करें! सुबह नाश्ते में मिनटों में तैयार करें ये चटपटा और कुरकुरा चीला (Photo- ITG) रात की बची दाल को फेंकने की भूल न करें! सुबह नाश्ते में मिनटों में तैयार करें ये चटपटा और कुरकुरा चीला (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:22 AM IST

Dal Chilla Recipe: दाल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है लेकिन अक्सर खाने के बाद दाल बच जाती है और समझ नहीं आता कि उसका क्या करें. कई लोग इसे फेंक देते हैं या दोबारा गर्म करके खा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बची हुई दाल से आप कई हेल्दी और टेस्टी नाश्ते बना सकते हैं, उन्हीं में से एक है चीला. आज हम आपको घर पर आसानी से चटपटा और कुरकुरा चीला बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप सुबह की जल्दबाजी में भी झटपट बना सकते हैं. तो अगली बार आपके यहां भी दाल बच जाए तो उसे फेंकने के बजाय उससे टेस्टी चीला बना लें.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कटोरी मूंग दाल
2 कटोरी बेसन
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई )
1 चम्मच जीरा
1 चुटकी लाल मिर्च 
1 चुटकी अमचूर 
1/2 चम्मच गरम मसाला 
तेल (सेकने के लिए)
थोड़ा सा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

बची हुई दाल से चीला कैसे बनाएं?

  1. इसे बनाने के लिए एक बर्तन में 1 कटोरी बची हुई दाल लें.
  2. उसमें बेसन, प्याज, धनिया और हरी मिर्च मिलाकर स्मूद घोल तैयार कर लें.जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं. 
  3. अब एक पैन गरम करें और उसमें थोड़ा तेल लगा लें. फिर घोल को डालकर गोल आकार में फैला दें.
  4. इसे दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा होने तक अच्छे से पकाएं.
  5. अब आपका चटपटा हेल्दी चीला तैयार है. इसे हरी चटनी या दही के साथ परोसें.

दाल और बेसन से बना यह चीला है काफी हेल्दी
दाल और बेसन से बना यह चीला प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. इसे सुबह नाश्ते में खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है, पेट लंबे समय तक भरा रहता है, डाइजेशन बेहतर होता है और ओवरऑल हेल्थ भी अच्छी रहती है. सबसे खास बात यह है कि इससे बची हुई दाल का सही इस्तेमाल हो जाता है और खाने की बर्बादी भी नहीं होती. कम तेल में बनने के कारण यह एक हेल्दी और झटपट तैयार होने वाला बेहतरीन नाश्ता बन जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement