बाल धोने का समय नहीं है, तो कुछ ऐसा करें...

अगर आप सुबह-सुबह ऑफिस के लिए निकलते हैं और जल्दबाजी में बाल धोने का समय नहीं मिल पाता है तो ये खबर आपके लिए है...

Advertisement
Represtational Photo Represtational Photo

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 26 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

अगर आपको बाल धोने का समय नहीं मिल पाता तो आपके लिए यह खबर जरूरी है. ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की कंपनी ने एक ऐसा स्टार्च आधारित ड्राई शैम्पू लॉन्च किया है, जिसके लिए पानी की जरूरत नहीं होगी. यह शैम्पू बिना पानी ही बाल साफ कर देगा.

इस शैम्पू को लॉन्च करते हुए शहनाज हुसैन ग्रुप की सीएमडी हुसैन ने कहा कि आर्युवेदिक ड्राई शैम्पू में ऐरोजोल के रूप में पौधों के अर्क हैं. यह उत्पाद भारत और विदेशी बाजार दोनों में लॉन्च किया गया.

Advertisement

इसमें रोजमैरी और चाय का तेल है. रोजमैरी से जहां बाल मजबूत होता है, वहीं वह बालों की साफ-सफाई में भी मददगार होता है. यह बाल गिरने व डैंड्रफ जैसी परेशानियों में निजात दिलाने में भी कारगर है.

वहीं इसमें मौजूद चाय का तेल एंटीसेप्ट‍िक और एंटीफंगल का काम करता है और बाल को हेल्दी रखता है.

इसमें प्राकृतिक रूप से क्लींजर मौजूद होता है, जो गंदगी को सोख लेता है. इसमें बिल्कुल शैम्पू जैसे ही गुण मौजूद होते हैं लेकिन उससे थोड़ा माइल्ड होता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement