आंखों की खूबसूरती बढ़ा देगा स्‍मोकी आई मेकअप...

मदहोश आंखें किसी को भी अपना दीवाना बना लेती हैं लेकिन अगर आपकी आंखें ऐसी नहीं हैं तो आप बस कुछ मिनटों में ही इस मेकअप ट्रिक से अपनी ये ख्वाहिश पूरी कर सकती हैं...

Advertisement
आई मेकअप आई मेकअप

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

पार्टी से लेकर कैजुअल लुक तक स्माकी आई लुक कभी भी अपनाया जा सकता है. मानूसन दस्तक दे चुका है और इसी के साथ मेकअप के नए ट्रेंड और स्टाइल जगह बनाने लगेंगे. ऐसे में ट्रेंडी और ब्यूटीफुल लुक के लिए आप स्माकी आई मेकअप को ट्राई कर सकती हैं.

जानिए, कैसे करें स्मोकी आई मेकअप...

1. स्‍मोकी आई तक टिका रहें इसके लिए सबसे पहले आंखों पर हल्‍का प्राइमर लगाएं. इसे लगाने के बाद आंखों के ऊपर और आईब्रो तक फैलाएं.

Advertisement

2. स्मोकी आई मेकअप के लिए हमेशा लाइट कलर के आई शैडो बेस को डार्क कलर के साथ लगाएं. इसे ब्रश की सहायता से आंखों के कोनों और नीचे की पलकों के बीच में लगाएं. पलकों पर आईशैडो को लगाने के बाद उसको अच्‍छे से फैलाएं.

3. आंखों को आकर्षक दिखाने के लिए डार्क आई लाइनर पलकों के बीच में लगाएं और नीचे की पलक के लिए आई लाइनर पैंसिल का इस्तेमाल करें. स्मोकी लुक को और बेहतर बनाने के लिए आंखों के किनारे से लाइट स्ट्रोक्स निकालना न भूलें.

4. स्मोकी लुक को फाइनल टच देने के लिए पलकों पर मस्कारा लगाना न भूलें और इसे पलकों पर घुमाव देते हुए लगाएं.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »