डिप्रेशन में हैं तो आज से ही शुरू कर दीजिए दौड़ना

दौड़ लगाने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे कई बीमारियों का खतरा तो कम होता है ही साथ ही इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है.

Advertisement
डिप्रेशन दूर करने का बेहतरीन उपाय डिप्रेशन दूर करने का बेहतरीन उपाय

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

अगर आपको डिप्रेशन की शिकायत है तो आज से दवाइयां लेने के साथ ही दौड़ लगाना भी शुरू कर दीजिए. दौड़ लगाना अपने आप में एक संपूर्ण व्यायाम है. इससे शरीर के हर हिस्से को फायदा होता है.

दौड़ लगाने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिससे कई बीमारियों का खतरा तो कम होता है ही साथ ही इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है. एक ताजा अध्ययन के अनुसार, अगर किसी शख्स को डिप्रेशन या फिर टेंशन की शिकायत है तो उसके लिए रोजाना या हफ्ते में कुछ देर की दौड़ बहुत फायदेमंद रहेगी.

Advertisement

डिप्रेशन एक साइकोलॉजिकल स्‍टेज है जिसमें व्‍यक्ति अपने पर नियंत्रण खो देता है और बैलेंस लाइफ नहीं जी पाता है. कई बार तो सिचुएशन इतनी बुरी हो जाती है कि लोग सुसाइड करने के बारे में सोचने लगते हैं. कुछ लोगों में इस दौरान, ज्‍यादा भूख लगने, उदास रहने, बिना बात के रोने जैसे लक्षण नजर आते हैं.

ऐसे में, दौड़ लगाने से दिमाग दूसरी दिशा में डाइवर्ट होता है और नकारात्मक विचार कम आते हैं. दौड़ लगाने से न सिर्फ शरीर मजबूत बनता है बल्क‍ि मेंटल स्टेबिलिटी भी आती है. होता है जो दिमाग को शांत करने में मददगार है.

हालां‍कि वैज्ञानिकों ने ये स्पष्ट कर दिया है कि शुरूआत इसके बाद धीरे-धीरे दौड़ का समय बढ़ाना चाहिए. ऐसा करके डिप्रेशन से आसानी से बाहर आया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »