बाजरे की रोटी खाने के ये फायदे आपको चौंका देंगे

आमतौर पर हम सभी के घरों में गेंहूं के आटे से बनी रोटियां ही खायी जाती हैं लेकिन कई जगहों पर लोग गेंहू की जगह बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं. बाजरा न केवल पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने का काम करता है बल्क‍ि ये कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है.

Advertisement
बाजरा खाने के फायदे बाजरा खाने के फायदे

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2016,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

आमतौर पर हम सभी के घरों में गेंहूं के आटे से बनी रोटियां ही खायी जाती हैं लेकिन कई जगहों पर लोग गेंहू की जगह बाजरे की रोटी खाना पसंद करते हैं.

बाजरा न केवल पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने का काम करता है

बाजरा खाने के फायदे:

1. एनर्जी के लिए:
बाजरा खाने से एनर्जी मिलती है. ये ऊर्जा एक बहुत अच्छा स्त्रोत है. इसके अलावा अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो भी बाजरा खाना आपके लिए फायदेमंद होगा. दरअसल, बाजरा खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है. जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

Advertisement

2. स्वस्थ दिल के लिए
बाजरा कोलस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है. इसके अलावा ये मैग्नीशियम और पोटैशियम का भी अच्छा स्त्रोत है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार है.

3. पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक
बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक हैं. बाजरा खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है.

4. डायबिटीज से बचाव
कई अध्ययनों में कहा गया है कि बाजरा कैंसर से बचाव में सहायक है. पर ये न केवल कैंसर से बचाव में सहायक है बल्कि इसके नियमित सेवन से डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है. की सलाह दी जाती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement