नारियल पानी या गन्ने का जूस...गर्मी में क्या अधिक बेहतर? पीने से पहले जान लें

गर्मी में नारियल पानी हाइड्रेशन और वेट लॉस के लिए बेस्ट है जबकि गन्ने का जूस तुरंत एनर्जी और लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा दोनों में से किसे क्या पीना चाहिए, ये जानेंगे.

Advertisement
गर्मी के मौसम में हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी और गन्ने का जूस काफी पिया जाता है. (Photo: AI Generated) गर्मी के मौसम में हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी और गन्ने का जूस काफी पिया जाता है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

Coconut water vs sugarcane-juice: गर्मी में प्यास बुझाने के लिए नारियल पानी और गन्ने का जूस सबसे पॉपुलर ऑपशंस हैं. दोनों ही नेचुरल हैं और शरीर को ताजगी देते हैं लेकिन जब बात सेहत और हाइड्रेशन की आती है तो क्या बेहतर है, इस बारे में अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं. नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स देता है जो शरीर के फ्लूइड को बैलेंस रखता है, वहीं गन्ने का जूस ग्लूकोज का बेहतरीन सोर्स है जो आपको तुरंत एनर्जी देता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन दोनों ड्रिंक्स के अपने फायदे और लिमिटेशंस हैं जिन्हें पीने से पहले जानना जरूरी है.

Advertisement

नारियल पानी (Coconut Water)

हेल्थलाइन के अनुसार, हाइड्रेशन का पावरहाउस नारियल पानी में पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं. नारियल पानी में कैलोरी काफी कम होती है और इसमें शुगर कम होती है जो वेट लॉस करने वाले और डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा ऑप्शन है. यह शरीर को पानी की कमी से बचाने में सबसे ज्यादा असरदार माना जाता है. वर्कआउट के बाद शरीर के खोए हुए साल्ट्स को नेचुरल तरीके से पूरा करता है. 

गन्ने का जूस (Sugarcane Juice)

अगर आप तेज धूप में बाहर निकले हैं और थकान महसूस कर रहे हैं तो गन्ने का जूस संजीवनी जैसा काम करता है. WebMD के मुताबिक, गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर यानी सुक्रोज होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है. यह लिवर के लिए भी फायदेमंद है और पीलिया जैसी बीमारी में रिकवरी में मदद करता है. हालांकि, गन्ने के जूस में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए वजन और शुगर लेवल का ध्यान रखने वालों को इसे संभलकर पीना चाहिए.

Advertisement

क्या पिएं?

मेडिकल न्यूज टुडे की एक रिसर्च बताती है कि नारियल पानी में फैट और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, जबकि गन्ने का जूस आयरन और कैल्शियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है. इसलिए अपनी हेल्थ कंडीशन और जरूरत के हिसाब से ही इनका चुनाव करें. अगर आप हाइड्रेशन और कम कैलोरी चाहते हैं, तो नारियल पानी बेस्ट है. लेकिन अगर आपको तुरंत ताकत की जरूरत है, तो गन्ने का जूस बेहतर है.

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प न समझें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement